IMD Weather Update : पिछले काफी समय से मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब देश के तीन राज्यों में झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि बारिश की वजह से मौसम खुलेगा और ठंड में कमी देखने को मिलेगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कल का मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल अब पूरी तरह से बदल गया है। मौसम साफ होने की वजह से तापमान बढ़ रहा है और धूप निकल रही है लेकिन अब एक बार फिर से मौसम पलटी मारने वाला है। आईएमडी (IMD Mausam) ने एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। अब देश के तीन राज्यों में बारिश होगी। खबर के माध्यम से जानिये आपके राज्य में कल का मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कल यानी 11 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में हल्के बादल छाए रहेंगे। रात के समय घना कोहरा भी नजर आ सकता है। अधिकतम तापमान 24 तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान 5 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं 11 और 12 फरवरी को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध छाई रहेगी।
कल यूपी में बदलेगा मौसम –
उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) में कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हो रही है जिसकी वजह से अब कुछ खास ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी तक सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
बिहार में कल होगी बारिश?
बिहार (Bihar Mausam) में अब ठंड का असर कम होने लगा है। दिनभर तेज धूप रहने से तापमान में बढ़ौतरी हो रही है और अभी से मार्च वाली गर्म का एहसास होने लगा है। IMD के अनुसार, मौसम में फिलहाल कोई बड़ी मौसम गतिविधी नहीं दिख रही है। हालांकि 11 फरवरी तक सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम –
IMD के अनुसार, राजस्थान (Rajasthan mausam update) में अगले 7 दिनों तक कोई बड़ी मौसम गतिविधी नहीं देखने को मिलेगी। राजस्थान के कई इलाकों में अभी भी कड़ाके की ठंड हो रही है लेकिन आने वाले दिनों में मौसम साफ होगा और ठंड का असर खत्म हो जाएगा। पश्चिमी राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा।
इस राज्य में जमकर बरसेंगे बादल –
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड (Uttarakhand ka Mausam) में 10 और 11 फरवरी के बीच कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। ल कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा 14 और 15 फरवरी को फिर से हल्की बारिश-बर्फबारी होगी।
जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी –
9 से 11 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir Weather) और लद्दाख क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 10 फरवरी को कई इलाकों में व्यापक बर्फबारी, गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। यहां तापमान शून्य से नीचे बना रह सकता है।
हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट –
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Mausam) में भी 9 से 11 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 10 फरवरी को कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी और तेज हवाएं चल सकती हैं। न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
