UP News : योगी सरकार की ओर से यूपी में रेल नेटवर्क मजबूत करने के लिए नई-नई रेलवे लाइन को बिछाया जा रहा है। अब हाल ही में लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब जल्द ही प्रदेश के लोगों को नई रेलवे लाइन (UP Railway Updates) और 30 ट्रेनों की सौगात मिलने वाली है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं विस्तार से इस बारे में –
यूपी में शासन अब रेलवे नेटवर्क को मजबूती देने में लगी हुई है। अब जल्द ही प्रदेश वालों को नई रेलवे लाइन की सौगात मिलने वाली है। अब प्रदेश (UP Railway Line ) के एक ओर हिस्से में नई रेलवे लाइन बिछाई जाने वाली है। सिर्फ इतना ही नहीं प्रदेशवासियों को 30 ट्रेनों की सौगात भी मिलने वाली है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि ये रेलवे लाइन कहां बिछाई जाने वाली है।
कहां बिछाई जाएंगी ये नई रेल लाइन
दरअसल, आपको बता दें कि उत्तर-मध्य रेलवे की रफ्तार शक्ति यूनिट पनकी धाम (Panki Gati Shakti ) स्टेशन पर चौथी लाइन बिछाई जाने वाली है और माल गोदाम में तीन एक्स्ट्रा लाइनों को बिछाया जाने वाला है। इनोग्रेशन के बाद इन स्टेशन पर 30 ट्रेनें रुकेंगी, जिससे कानपुर सेंट्रल स्टेशन (Kanpur New railway lines ) का दबाव कम हो सकेगा। इससे ट्रेनों का आवागमन सुगम ओर ज्यादा होगा और माल गोदाम से ज्याद मालगाड़ी की आवाजाही सुगम होगी। बीते वर्ष मंडल रेलव प्रबंधक, प्रयागराज रजनीश अग्रवाल भी शहर में आए थे।
उत्तर-मध्य रेलवे ने शुरू किया काम
मंडल रेलव प्रबंधक की ओर से पनकी धाम स्टेशन (Panki Dham Station) और माल गोदाम का इन्सपेक्शन किया गया था, उसी समय उन्होंने यहां पर रेलवे लाइनें बढ़ाने को कहा था। उसके बाद ही उत्तर-मध्य रेलवे ने इस पर काम शुरू किया। बता दें कि रेलवे की गति शक्ति यूनिट की ओर से यह काम किया जा रहा है, जिसके तहत भाऊपुर से पनकी होकर के जीएमसी यार्ड तक चौथी रेलवे लाइन (Fourth railway line to GMC yard) बिछाई जाएगी, जिससे पनकी धाम पर और ट्रेनें शिफ्ट की जा सकेंगी।
कब तक बिछा दी जाएंगी नई रेल लाइनें
इसके साथ ही पनकी में मौजुद माल गोदाम में भी तीन लाइनें (Three lines in warehouse) ओर इन्क्रिज की जा रही है, जिससे ज्यादा मालगाड़ियां आने के साथ ही और लोडिंग-अनलोडिंग सुगम होगी। आसार है कि इस वर्ष 2026 में नई रेलवे लाइनों (UP new railway lines) की सौगात मिलेगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि कोशिश है कि नई लाइनें बिछाने का काम जल्द पूरा हो जाएगा।
पनकी धाम स्टेशन का होगा रिडेवलपमेंट
काम में जानकारी के लिए बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के अंतर्गत पनकी धाम स्टेशन का रिडेवलपमेंट के काम में 23 करोड़ की लागत आ सकती है। अब यह काम तकरीबन पूरा होने को हैं और अब केवल लोकार्पण का ही इंतजार है। जैसे ही इनोग्रेशन होता है तो उसके बाद यहां 30 ट्रेनों का ठहराव हो सकेगा। इससे पनकी से जाने वाले ज्यादा यात्रियों को गोविंदपुरी या सेंट्रल स्टेशन (Central Station) भी नहीं होकर जाना होगा और सेंट्रल स्टेशन पर आवागमन सुगम होगा। बता दें कि गति शक्ति के अंतर्गत रेलवे ट्रैक बिछाने का काम हो रहा है, जिससे आगामी समय में ज्याद से ज्याद ट्रेनों का संचालन हो सकेगा और मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
