Car comparison : अगर आप भी कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि Mahindra Thar Roxx Standard और Star Edition (Mahindra Thar Roxx) में से कौन सी कार की खरीदी करना आपके लिए परफैक्ट है तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
महिंद्रा थार रॉक्स स्टैंडर्ड और स्टार एडिशन दोनों ही ऐसी गाड़ियां हैं, जोकि ग्राहकों के द्वारा काफी पसंद की जाती है। इन दोनों कारों की खरीदी (Mahindra Thar ROXX STAR Edn Price) को लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो ये खबर आपके काम की है, क्योंकि हम आपको इन दोनों कारों के कंपेरिजन के बारे में बताने जा रहे हैं। खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में।
नए कलर आप्शन में आएगी थार-
थार रोक्स में बॉडी-कलर्ड ग्रिल, 18-इंच अलॉय व्हील और नॉर्मल LED हेडलाइट्स-DRLs के साथ क्लासिक बॉक्सी SUV लुक देखने को मिल जाता है। ये रग्ड और मस्कुलर दिखता है, हालांकि स्टार एडिशन में ज्यादा आक्रामक और स्टेल्थ लुक है। इसमें पियानो ब्लैक (Mahindra Thar ROXX Price) (ग्लॉस ब्लैक) ग्रिल, 19-इंच ब्लैक फिनिश अलॉय व्हील (स्पेयर व्हील सहित), ब्लैक-आउट ट्रीटमेंट और स्टार एडिशन बैजिंग देखने को मिल जाती है। नए कलर ऑप्शंस जैसे Citrine Yellow या Stealth Black में ये ज्यादा प्रीमियम और हेड-टर्निंग लगती है। स्टार एडिशन का डिजाइन ज्यादा सोफिस्टिकेटेड (Mahindra Thar ROXX STAR Edn feature) और अर्बन-फ्रेंडली है, जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट ज्यादा बेसिक और ऑफ-रोड फोकस्ड रहता है। ऐसे में कुल मिलाकर, स्टार एडिशन का लुक टॉप-एंड AX7L जैसा ही रहने वाला है।
इंटीरियर की ये है पूरी जानकारी-
स्टैंडर्ड थार रोक्स के लोअर वेरिएंट में बेसिक मैटेरियल्स, मैनुअल AC और सिंपल सीटिंग देखने को मिल जाती है। वहीं दूसरी ओर हाई वेरिएंट में लाइट थीम (जैसे व्हाइट या मोचा) मिलती है। हालांकि, स्टार एडिशन में पूरी तरह ऑल-ब्लैक थीम (Mahindra Thar ROXX Specifications) देखने को मिलती है। ये ब्लैक लेदरेट सीट्स स्यूड एक्सेंट्स के साथ आती हैं, जो ज्यादा प्रीमियम, लग्जरी और डार्क एम्बिएंस प्रोवाइड करती है। ये उन लोगों के लिए बेहतर है, जो लाइट इंटीरियर से बचना चाहते हैं। दोनों में स्पेसियस 5-डोर केबिन, अच्छी सीटिंग और रियर AC (Mahindra Thar ROXX) वेंट्स मिल जाते हैं। हालांकि स्टार एडिशन का इंटीरियर ज्यादा लग्जरी और सोफिस्टिकेटेड फील को प्रोवाइड करता है।
जानिये क्या है सबसे बड़ा फर्क-
इन दोनों कारो में सबसे बड़ा अंतर फीचर्स का है। स्टैंडर्ड थार रोक्स के बेसिक वेरिएंट (जैसे MX1/MX3) में बेसिक फीचर्स जैसे मैनुअल AC, छोटा टचस्क्रीन और क्रूज कंट्रोल करता है। मिड-रेंज (MX5/AX5L) में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिल जाते हैं, हालांकि स्टार एडिशन टॉप-एंड फीचर्स पैक मिल जाते हैं। पैनोरमिक स्काईरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, ऑब्स्टेकल व्यू, 9-स्पीकर हरमन कार्डन प्रीमियम ऑडियो, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट + डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, (Mahindra Thar ROXX Vs Star Edition) एलेक्सा बिल्ट-इन, पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर फोल्डेबल ORVMs जैसे फीचर्स इसमें शामिल किये गए है। स्टार एडिशन में AX7L लेवल के फीचर्स मिल जाते हैं। जोकि स्टैंडर्ड मिड-वेरिएंट से काफी बेहतर होते हैं।
दोनों कार में मिलेंगे बेसिक सेफ्टी फीचर्स-
दोनों में बेसिक सेफ्टी फीचर्स जैसे 6 एयरबैग्स (ड्राइवर, पैसेंजर, साइड और कर्टन), ABS, EBD, ESP, हिल होल्ड/डिसेंट कंट्रोल, TPMS, ISOFIX, 360-डिग्री कैमरा, ऑल-डिस्क ब्रेक्स और 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग मिली हुई है। स्टैंडर्ड (Mahindra Thar ROXX Vs Star Edition Details) में लोअर वेरिएंट में कुछ फीचर्स मिसिंग हो सकते हैं, हालांकि स्टार एडिशन में टॉप-लेवल सेफ्टी जैसे लेवल-2 ADAS, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग को शामिल किये गए है। कुल मिलाकर सेफ्टी दोनों में मजबूत रहने वाली है। हालांकि स्टार एडिशन ज्यादा एडवांस्ड रहेगा।
कार का ऐसा होगा इंजन और परफॉर्मेंस-
दोनों में एक ही इंजन ऑप्शंस देखने को मिल जाते हैं। इसमें पहला 2.0L टर्बो पेट्रोल (mStallion TGDi) देखने को मिलता है जोकि 175-177 PS पावर और 380 Nm टॉर्क (AT में) को जनरेट करता है। इसे सिर्फ RWD (Mahindra Thar ROXX Vs Star Edition Price) के साथ बेचा जा रहा है। वहीं दूसरा 2.2L टर्बो डीजल (mHawk) इंजन है, जोकि RWD में 150-152 PS और 330 Nm, जबकि 4×4 में 175 PS और 370-400 Nm प्रोड्यूस करता है।
जानिये कौन सी कार है बेहतर-
अगर आप बेसिक और अफोर्डेबल थार रोक्स की खरीदी करना चाहते हैं तो फिर स्टैंडर्ड का चयन करें। हालांकि, प्रीमियम लुक, ब्लैक थीम इंटीरियर और टॉप-एंड फीचर्स चाहिए तो फिर आप स्टार एडिशन (Mahindra Thar ROXX Vs Star Edition) का चूज कर सकते हैं। ये MX5 से बेहतर वैल्यू देता है और AX7L के करीब फीचर्स के साथ आता है। ऐसे में कुल मिलाकर स्टार एडिशन ज्यादा स्टाइलिश, फीचर-रिच और वैल्यू पैक रहेगा।
