Oppo K14x 5G : ओप्पो के मॉडल्स फोटोग्राफी और बढ़िया स्टोरेज स्पेस और कई धांसू फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। अब हाल ही में ओप्पो कंपनी की ओर से Oppo K14x 5G को भारतीय टेक बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो कंपनी ने 15 हजार से भी कम कीमत (Oppo K14x 5G Price) में ये मॉडल लॉन्च किया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं ओप्पो के इस मॉडल के फीचर्स और कीमत के बारे में-
अगर आप भी ओप्पो कंपनी के दमदार बैटरी, 5G कनेक्टिविटी वाले फोन को किफायती कीमत में खरीदना चाहते हैं तो Oppo K14x 5G आपके लिए बेस्ट हो सकता है। कंपनी (Oppo Smartphone Updates) ने इस मॉडल को हाल ही में पेश किया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन को 15 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च किया गया है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
Oppo K14x 5G की कीमत
देश भर में ओप्पो के इस मॉडल (Oppo K14x 5G Price) ओप्पो K14x 5G को भारतीय टेक बाजार में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसके साथ ही 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 16,999 रुपये में मिल जाएगा। इतना ही नहीं कंपनी SBI, HDFC और ICICI बैंक कार्ड्स पर इस फोन की खरीदी पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर (instant discount offer) कर रही है। ओप्पो का ये स्मार्टफोन 16 फरवरी से सेल किया जाने लगेगा और ये Icy Blue और Prism Violet कलर में में उपलब्ध होगा।
ओप्पो K14x 5G का डिस्प्ले
फीचर्स की बात करें तो ओप्पो K14x 5G (Oppo K14x 5G display) में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मौजुद है, इस फोन का डिस्प्ले रेजोलूशन 720×1570 पिक्सल है। बता दें कि इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। ओप्पो का ये स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है।
ओप्पो K14x 5G की परफॉर्मेंस
बता दें कि ओप्पो का ये स्मार्टफोन (Oppo K14x 5G performance) MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है, जिसे Mali-G57 MC2 GPU के साथ कनेक्ट किया गया है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 मिलता है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगा, जिससे डेली टास्क आसान होता है।
सेल्फी के लिए Oppo K14x 5G (Oppo K14x 5G Camera) में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है और साथ ही फोन में 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी मौजुद है। इस फोन का फ्रंट कैमरा 5MP का है।
ओप्पो K14x 5G के बैटरी ऑप्शन
ओप्पो K14x 5G के बैटरी ऑप्शन (Oppo K14x 5G battery options) की बात करें तो इस फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मौजुद है, जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसके साथ ही साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm हेडफोन जैक और लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स (Latest connectivity features) भी मौजूद है, जो इस फोन को इस सेगमेंट में नई मजबूती दिलाता है। ओप्पो के इस फोन को खरीद कर आप कम बजट में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरिएंस ले सकते हैं।
