Top Smartphones Under 10K : अगर आप भी कम कीमत में अच्छी क्वालिटी वाला एंड्रॉयड फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए बड़ी ही फायदेमंद साबित होने वाली है। आज हम आपको बताने वाले हैं उन मोबाइलों के बारे में जिन्हें आप काफी एडवांस फिचर्स के साथ केवल 10000 रूपये तक के बजट में पा सकते हैं।
नई तकनीकी की इस दुनिया में मोबाइल फोन का चलन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को खुद की ओर आकर्षित करने के लिए खास ऑफर्स के साथ बेहतरीन फीचर्स वाले फोन उपलब्ध करवाए जा रहे है।
बढ़ती महंगाई के इस दौर में कई लोग ऐसे हैं जो एंड्रॉयड फोन तो खरीदना चाहते हैं लेकिन उनका बजट बेहद कम होता है, ऐसे में अगर आप भी 10 घर रूपये से कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाला एंड्रॉयड फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं चलिए आज आपको रूबरू करवाते हैं उस लिस्ट से जिसमें उन मोबाइल फोन (Top Smartphones Under 10K) के बारे में बताया गया है जिनमें कम कीमतें में अच्छे फीचर्स मिल रहे है।
10 हजार से कम कीमत में मिलते है ये खास फोन
1- Lava Shark 2 4G
अगर आप भी कम बजट में अच्छे फिचर्स वाला मोबाइल खरीदना चाहते है तो लावा कंपनी का यह फोन आपके लिए बेस्ट रह सकता है। Lava Shark 2 4G में आपको 6.75 इंच की HD+ बड़ी स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ काफी शानदार चलती है। यह फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 4GB रैम व 64GB स्टोरेज दी गई है।
फोटो के लिए पीछे की तरफ 50MP का कैमरा और सामने 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। लावा कंपनी के इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, लेकिन फास्ट चार्जिंग के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही, इसमें IP54 रेटिंग है, जिससे यह हल्की धूल और पानी की बूंदों (Smartphones Under 10K) से बचा रहता है।
2-Samsung Galaxy M07/ Samsung Galaxy F07
Samsung कंपनी के लगभग सारे ही फोन ग्राहकों को बेहद ज्यादा पसंद आते है। कंपनी की तरफ से भी ग्राहकों को खुश करने के लिए अपने मोबाइलों में खास ऑफर प्रदान किए जाते है। आपको बता दे कि, Galaxy M07 और Samsung Galaxy F07 दोनों फोन लगभग एक जैसे फीचर्स (Samsung New Mobile) के साथ आते हैं।
इनमें 6.7 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ चलती है। दोनों में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर लगा है, जिससे रोजमर्रा के काम आसानी से हो जाते हैं।
फोटोग्राफी के लिए पीछे 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का दूसरा कैमरा मिलता है, जबकि सामने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर के लिए दोनों फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक चल सकती है।
3- AI+ Nova 5G
इस मोबाइल फोन को जुलाई 2025 में पेश किया गया था। AI+ Nova 5G में 6.7 इंच की HD+ बड़ी स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ काफी सही चलती है। यह फोन Unisoc T8200 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 4GB या 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोटो के लिए पीछे 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जबकि सामने 5MP का कैमरा (Best Camera Quality Phones) मिलता है। इस खास फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो बेहद लंबे समय तक चलती है, और इसमें कंपनी की अपनी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलती है। जरूरत पड़ने पर आप माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
4- Itel Zeno 20
अगर आप फोन खरीदने का प्लान कर रहे है लेकिन बजट कम है तो Itel Zeno 20 आपके लिए एक किफायती व शानदार स्मार्टफोन साबित हो सकता है। Itel के इस फोन में 6.6 इंच की HD+ IPS स्क्रीन दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ गजब का अनुभव देती है। कंपनी ने प्रोसेसर को लेकर अभी क्लियर नही किया है। का नाम साफ नहीं बताया है, लेकिन इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलता है। फोन 3GB या 4GB रैम और 64GB या 128GB स्टोरेज विकल्प के साथ आता है।
कैमरा क्वालिटी (Itel Zeno 20 Features) की बात करे तो इसमें 13MP का कैमरा पीछे की तरफ और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है। इसमें ज्यादा समय तक चलने वाली 5,000mAh की बैटरी भी दी जा रही है। साथ ही, IP54 रेटिंग की वजह से यह हल्की धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रहता है।
5-Moto G06 Power
मोबाइल फोन निर्माता कंपनी मोटो के नाम का जलवा भी पिछलें कइ सालों से बाजार में बना हुआ है। कंपनी की तरफ से आधुनिक फीचर्स के साथ कई स्मार्टफोन्स (Latest Smartphones) को बाजार में उतारा गया है। अगर आप भी 10 हजार रुपये तक के बजट में फोन खरीदना चाह रहे है तो इस कंपनी के फोन आपके लिए बेस्ट रहेगा। आपको बता दे कि मोटो कंपनी को फोन G06 Power भी एक किफायती फोन है। Motorola के Moto G06 Power में 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। प्रोसेसर की बात करे तो इसमें Helio G81 Extreme चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिल रही है। कैमरा सेटअप में पीछे 50MP सेंसर और फ्रंट में 8MP शूटर शामिल है।
सबसे खास बात यह है कि इस फोन (Moto G06 Power Rates) में कंपनी की तरफ से 7,000mAh की बैटरी क्षमता मिलती है और मालिकाना टेक वाली फास्ट चार्जिंग दी गई है।
