Haryana Ka Mausam : हरियाणा में मौसम तेजी से रंग बदल रहा है। जनवरी में भयंकर ठंड पड़ी थी लेकिन अब फरवरी में मार्च वाली ठंड का एहसास हो रहा है। सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। फरवरी का महीना गर्मी लेकर आया है आमतौर पर हल्की ठंड और बसंत की शुरुआत लेकर आता है, लेकिन हरियाणा का मौसम इस बार कुछ अलग ही रंग दिखा रहा है। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है पर जैसे ही दोपहर होती है, चिलचिलाती धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है।
मौसम पूरी तरह से बदल गया है। IMD चंडीगढ़ की मानें तो हरियाणा के भिवानी जिले में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि शनिवार सुबह हरियाणा के भिवानी और मेवात जिले में सबसे कम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हरियाणा में आज सुबह का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। अंबाला जिले में सुबह के समय तापमान 12 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला।
इस दिन झमाझम होगी बरसात –
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में किसी भी प्रकार की व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है। 17 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधि देखने को मिल सकती है, जबकि बाकी दिनों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं शुष्क और हल्के ठंडे मौसम का सीधा असर रबी फसलों पर पड़ सकता है, खासकर गेहूं, सरसों और सब्जियों पर नमी को लेकर प्रबंधन जरूरी है।
मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार 3 दिन बाद एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट, तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 17 से 19 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर कई जिलों में देखने को मिलेगा, जिससे बारिश होने और तेज हवा चलने की संभावना है।
जान लें 17 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम –
IMD ने किसानों को सलाह दी है कि बारिश के चलते हल्की सिंचाई करें और अधिक पानी देने से बचें। क्योंकि अधिक पानी से फसलों की जड़ों में सड़ने की संभावना बढ़ जाती है। आज यानी 15 फरवरी को हरियाणा (Haryana ka mausam) के कई इलाकों में मौसम हल्का गर्म और साफ़ रहेगा। सुबह-शाम को हल्की धुंध या कोहरा दिख सकता है, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। वहीं 16 फरवरी के मौसम काफी हद तक स्थिर और शुष्क रहेगा। तापमान में थोड़ा उछाल देखने को मिल सकता है, जिससे अधिकतम तापमान 28-30°C तक पहुंच सकता है.वही 17 फरवरी को दिनभर लगभग धूप खिली रहेंगी। मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म रहेगा।
जानिये 21 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम –
17 फरवरी को शाम होते-होते धूल भरी हवाएं चलेंगी और बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी। वही 18 फरवरी (kal ka mausam) को तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।19 फरवरी को तेज हवाएं चलने की संभावना है। बादल छाए रहेंगे और साथ ही बारिश होगी, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखी जाएगी। वहीं 20 फरवरी फिर से तापमान में हल्की बढ़ौतरी के साथ खुला और धूपभरा रहेगा। इस दिन बारिश कम या नहीं होने की संभावना है जबकि 21 फरवरी को मौसम धूपभरा और गर्म रहने का अनुमान है. राज्य के कई हिस्सों में तापमान 32°C तक पहुंच सकता है, जबकि रात में यह लगभग 16-18°C के बीच रहने की अनुमान है। इससे गर्मी बढ़ेगी।
