Gold Prices : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते कुछ दिनों के ताबड़तोड़ उछाल के बाद आज 16 फरवरी को सोने-चांदी के भाव औंधे मुंह गिरे हैं। अगर आप भी आज शिवरात्री के शुभ मौके पर सोने-चांदी (Gold and Silver) खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम क्या चल रहे हैं।
बीते कुछ समय में सोने की बढ़ती कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बढ़ती कीमतों के चलते सोना आम लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा था, लेकिन अब अचानक से इन कीमती धातुओं की कीमतों (Gold-Silver Prices) में आई गिरावट से लोगों ने राहत भरी सांस ली है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य शहरों के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम क्या चल रहे हैं।
एक ही दिन में कितने गिरे सोने के भाव
एक ही दिन में चांदी की कीमतों (Gold Silver Prices Today ) में तकरीबन 17 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। बात करें तो सोने की तो सोना की कीमतों में भी प्रति 10 ग्राम 3,000 रुपये की गिरावट आई है। IBJA के आंकड़ों के मुताबिक शुद्ध सोने का भाव 1,55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,52,765 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
क्या चल रहे 22 कैरेट सोने का भाव
बात करें 22 कैरेट सोने की तो 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold rate) 1,42,575 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर 1,39,933 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही 18 कैरेट सोने के भाव भी 2,220 रुपये कम होकर 1,42,575 रुपये से 1,14,574 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं।
चांदी के लेटेस्ट रेट
IBJA के अनुसार चांदी के दाम (silver price) में भी 16,500 रुपये से ज्यादा की कमी आई है, जिसके बाद भाव 2,42,433 रुपये से गिरकर 2,42,433 प्रति किलो पर पहुंच गया है। इससे पहले चांदी 2,59,133 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बनी हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के भाव
इससे पहले MCX पर 29 जनवरी 2026 को मार्च डिलीवरी वाली चांदी (silver for march delivery) की कीमतों ने 4,20,800 रुपये का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड छुआ था, जो इस हफ्ते 2,44,999 रुपये के भाव पर बंद हुई है। यानी देखा जाए तो चांदी की कीमतें (silver prices) अपने ऑल टाइम हाई से तकरीबन 1.76 लाख रुपये तक कम हो गई है। ठीक ऐसे ही 29 जनवरी को ही अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के भाव ने 1.94 लाख रुपये का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था, वो इस हफ्ते 1,56,200 रुपये पर बंद हुआ है। यानी आंकड़ें देखें तो सोने की कीमतों में तकरीबन 38 हजार रुपये की नरमी आई है।
सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट
IBJA के आंकड़ों को देखें तो 29 जनवरी को 24 कैरेट गोल्ड का भाव (24 carat gold rate) 1,76,121 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो 13 फरवरी को 1,52,765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी देखा जाए तो हाजिर सोने के भाव (spot gold prices) में ऑल टाइम हाई से तकरीबन 23,356 रुपये की नरमी आई है। वहीं, 29 जनवरी को जो चांदी के दाम 3,85,933 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किए गए थे, वो 13 फरवरी तक 2,42,433 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। यानी दिखा जाए तो हाजिर चांदी की कीमतों में 1,43,500 रुपये तक की नरमी आई है।
एक्सपर्ट ने दी कीमती धातुओं को लेकर राय
एक्सपर्ट ने सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) को लेकर अपनी राय दी है। जानकार का कहना है कि 16 फरवरी से शुरुआती कारोबार में सोने-चांदी के भाव में उठक-पटक जारी रह सकता है। उनके अनुसार अगर इन्वेस्टर्स लॉन्ग टर्म के लिए अपने निवेश को तेयार करते हैं तो आगामी महीने में कुछ हद तक अच्छी स्थिति में रहेंगे, जबकि शॉर्ट टर्म में सोने-चांदी की कीमतों में इन्वेस्टमेंट से जोखिम का खतरा बना हुआ है।
