8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग पर काम शुरू हो चुका है। कर्मचारियों की सैलरी में इजाफे को लेकर कार्य शुरू हो गया है। नए वेतन आयोग के लिए अभी एक पोर्टल लॉन्च किया गया है। इसपर कर्मचारियों को पल-पल की जानकारी दी जाएगी।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नया वेतन आयोग बहुत महत्वपूर्ण है। कर्मचारियों की सैलरी में बेहतरीन बढ़ौतरी होने वाली है। कर्मचारियों से ही सरकार की ओर से सुझाव मांगे जा रहे हैं।
एक करोड़ 19 लाख परिवारों को होगा जबरदस्त लाभ
8वां वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी में तगड़ा लाभ होगा। देश में 50 लाख के करीब कर्मचारी और 69 लाख के करीब पेंशनर्स है, जिनके खाते में 8 वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशें लागू होते ही धन वर्षा होगी।
बदल जाएंगे कर्मचारियों के भत्ते
8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों (8th Pay Commission) के वेतन में बदलाव आएगा। वेतन बढ़ने के साथ-साथ महंगाई भत्ता (DA)0 हो जाएगा। वहीं 7वें वेतन आयोग में जारी भत्तों में भी बदलाव किया जाएगा। कुछ गैर जरूरी भत्तों को हटाकर, सरकार नए वेतन आयोग में नए भत्ते जोड़ सकती है। कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस, मेडिकल भत्ता और ट्रैवल अलाउंस जैसे भत्तों में भी बढ़ोतरी की संभावना है।
इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा तगड़ा इजाफा
8वां वेतन आयोग का गठन हो चुका है, इससे सैलरी और पेंशन में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। फिलहाल 7वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के तहत कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है। इन एंट्री लेवल कर्मचारियों की सैलरी 51,480 रुपये हो जाएगी। इसके साथ अन्य भत्तों में भी उछाल आएगा।
फिटमेंट फैक्टर रहेगा बहुत अहम
केंद्र सरकार में कर्मचारियों के 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) बड़ी सौगात वाला होगा। नए वेतन आयोग में सैलरी, भत्तों और पेंशन में बंपर इजाफे की उम्मीद है। कर्मचारियों की सैलरी में यह बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर होगी। 7वें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर था, इस बार सह 2.86 होने का अनुमान है। इससे कर्मचारियों को कुल सैलरी में लगभग 186% की बढ़ोतरी मिलेगी।
लेवल वाइज बढ़ेगी सैलरी
कर्मचारियों में एंट्री लेवल के कर्मचारियों (Employees Salary Hike) की न्यूनतम बेसिक सैलरी (Basic Salary) 18 हजार रुपये प्रति महीना है। इसमें फिटमेंट फैक्टर अगर अनुमान अनुसार मिलता है तो यह बढ़कर 51480 रुपये हो जाएगी। वहीं, अगर बात करें मिड लेवल कर्मचारियों कि तो उनकी बेसिक सैलरी 19,900 रुपये से बढ़कर 2.86 के फिटमेंट फैक्टर के साथ 56,914 रुपये हो जाएगी। वहीं, सीनियर ऑफिसर्स की बेसिक सैलरी 1,23,100 रुपये से 2.86 फिटमेंट फेक्टर में 3,51,066 रुपये हो जाएगी।
पेंशन में भी होगा जबरस्त इजाफा
सैलरी के साथ कर्मचारियों की पेंशन (Employees Pension Hike) में भी इजाफा होगा। न्यूनतम पेंशन बेसिक 9,000 रुपये है। यह 8वें वेतन आयोग (8th CPC) में बढ़कर लगभग 25,740 रुपये हो जाएगी। इसी प्रकार अन्य लेवल के रिटायर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी भी फिटमेंट फैक्टर से गुणा होकर बढ़ेगी। सबकि बेसिक पेंशन में 186 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी।
सभी लगा सकते हैं सैलरी का पता
8वें वेतन आयोग में सैलरी कैलकुलेटर (Employees Salary Calculator) के हिसाब से देखें तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी फिटमेंट फैक्टर से गुणा होगी। हर कर्मचारी इसी से अपनी सैलरी निकाल सकता है। कर्मचारियों को अपनी वर्तमान बेसिक सैलरी को नए फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor)(2.86) से गुणा करना होगा। यह कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी होगी।
