Haryana News : जब वाहनचालक राष्ट्रीय राजमार्गों से सफर करते हैं तो उन्हें टोल प्लाजा पर रुककर टोल टैक्स का भुगतान (payment of toll tax) करना पड़ता है। अब हाल ही में वाहन चालकों के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है। अब जल्द ही एक रूट पर टोल प्लाजा पर रूट को हटा दिया जाएगा, जिससे वाहनचालको को राहत मिलेगी। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
वाहनचालको को वित्तीय तौर पर राहत देने के लिए और उनके सफर को सुगम बनाने के लिए जहां एक ओर राष्ट्रीय राजमार्गों (national highways) पर टोल वसूली व्यवस्था बदलाव किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर वाहन चालकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अब एक रूट पर टोल प्लाजा को हटाया जाएगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि किस रूट पर टोल प्लाजा हटाया जाएगा।
17 साल का कॉन्ट्रैक्ट होगा पूरा
दरअसल, आपको बता दें कि गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड (Gurugram-Faridabad Road) पर अब वाहनों को नई रफ्तार मिल रही है, क्योंकि अब इस रूट पर टोल कंपनी के साथ जो 17 साल का कॉन्ट्रैक्ट किया गया था, वो इस साल 31 मई को समाप्त हो सकता है। अब हर रोज करीबन 1,00,000 वाहन इस रास्ते का यूज करते हैं। इन वाहनचालकों को जाम और प्रदूषण की परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इस वजह से स्थानीय लोग और सामाजिक वर्कर इस टोल को हटाने की मांग कर रहे हैं।
क्या इस रोड से हट जाएगा टोल प्लाजा
अब इस टोल प्लाजा को लेकर टोल कंपनी के साथ, जो 17 साल पुराना कॉन्ट्रैक्ट 31 मई 2026 को खत्म हो रहा है, लेकिन ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि क्या यह टोल हटा दिया जाएगा। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर जो टोल प्लाजा बना है, उसको लेकर खूब चर्चांए हो रही है। लोगों को उम्मीद है कि अगले साढ़े तीन महीने में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर टोल प्लाजा (Toll Plaza on Gurugram-Faridabad Road) हटने से जाम से छुटकारा मिलेगा।
लोक निर्माण विभाग को लिखा पत्र
सामाजिक कार्यकर्ता की ओर से टोल की समयसीमा खत्म होने की तारीख पास आने पर लोक निर्माण विभाग को लेटर (Letter to Public Works Department) लिख दिया गया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि राज्य सरकार और लोक निर्माण विभाग समय रहते इस रोड के रखरखाव का प्लान तैयार करें और इस टोल प्लाजा को हटाने का प्रोसेस भी शुरू किया जाएगा। उनका कहना है कि अगर टोल प्लाजा हटता भी है तो विभाग की ओर से किस मॉडल के तहत इस रोड का रखरखाव किया जाएगा।
इस रोड पर लाखों गाड़ियां का होता है आवागमन
वैसे तो आपको बता दें कि गुरुग्राम और फरीदाबाद रोड (Gurugram and Faridabad Road) पर रोजाना लाखों गाड़ियां आवाजाही करती हैं। इन वाहनचालको में कर्मचारी, विद्यार्थी, व्यापारी, औद्योगिक इकाइयों से जुड़े लोग शामिल होते हैं। बता दें कि गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड (Gurugram-Faridabad Road) पर गुरुग्राम की लिमिट में बन रहे इस टोल प्लाजा के चलते शहर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
टोल प्लाजा के जाम से हो रही परेशानी
बीते कई सालों में टोल प्लाजा (toll plaza) के जाम से यहां लाखों लोगों को परेशानी हो रही थी। हालांकि बाद में यहां पर फास्टैग की सर्विस से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है, लेकिन अब लोग यही चाहते हैं कि ये परेशानी पूरी तरह से मुक्त हो जाए, इसलिए वो इस टोल प्लाजा को हटाना चाहते हैं, जिससे लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों के साथ ही इमरजेंसी वाहनों को भी जाम से छुटकारा मिलेगा।
