Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर में अब सरकार विकास को नई गति दे रही है। यहां पर रेलवे को लेकर परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। अब दिल्ली एनसीआर में 3 स्टेशनों का सुंदरीकरण (Beautification of stations in Delhi NCR) किया जाने की तैयारी चल रही है। इस दौरान कई नए जरूरती सुधान भी किए जाएंगे। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
अब शासन की ओर से दिल्ली जैसे भीड़ भाड़ इलाके में तीन रेलवे स्टेशनों को खूबसूरत बनाने की तैयारी चल रही है। राजधानी दिल्ली में इन 3 स्टेशनों का सुदंरीकरण करने के साथ ही लोगों को आधुनिक सुविधाओं को मुहैया करवाया जाएगा। इस दौरान यात्रियों की सुविधाओं के लिए कई सुधार किए जाएंगे। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि किन 3 स्टेशनों (Indian Railway News) का सुंदरीकरण किया जाएगा।
मथुरा की रेलवे लाइन से कनेक्ट होगा अलीगढ़
यूपी रेलवे के जीएम (GM of UP Railway) का कहना है कि एनसीआर के पास के अलीगढ़, आगरा के साथ ही तीन स्टेशनों का सुंदरीकरण का काम किया जाने वाला है। जेवर एयरपोर्ट पास होने के चलते अलीगढ़ स्टेशन बनने वाले बहुमंजिला भवन के फेज वन का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। अलीगढ़ को मथुरा की रेलवे लाइन (Mathura Railway Line) से कनेक्ट करने के लिए सर्वे का काम जल्द ही पूरा होगा।
इन तीनों स्टेशनों का होगा सुंदरीकरण
जीएम रिपेार्टर से दो दिन पहले अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म (Platforms of Aligarh Junction) संख्या 7 पर वार्तालाप कर रहे थे। उनका कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region) एनसीआर व उनके पास वाले रेलवे स्टेशन अलीगढ़ जंक्शन, मथुरा जंक्शन व आगरा को नया रूप दिया जाने का प्लान है। इस प्रोजेक्ट के लिए उनकी ओर से स्वयं स्टेशनों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान स्टेशन की बिल्डिंग को और अधिक अट्रेक्टिव बनाए जाने का प्लान है।
गतिशील यूनिट ने तैयार किया नक्शा
अभी वर्तमान में तो निर्माण से जुड़े अन्य अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। वह खुद इस बात का निरिक्षण करेंगे कि मथुरा रेलवे ट्रैक (Mathura Railway Track) से कनेक्टिविटी के लिए सर्वे का काम कैसा चल रहा है एवं निर्माण कार्य को लेकर क्या स्थिती है। अलीगढ़ जंक्शन पर स्टेशन रोड की तरफ बनने वाले बहुमंजिला भवन को बनाने के प्रथम फेज का काम (building first phase work) जल्द शुरू किया जाएगा। गतिशील यूनिट द्वारा जो नक्शा (map by dynamic unit) तैयार किया गया है, उसमें आंशिक फेरबदल किया जाना है। सिटी साइड की तरफ बने नए भवन में टाइल्स, प्लास्टर समेत रही कमियों को जल्द पूरा किया जाने का प्लान है। वार्तालाप के समय आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त के साथ ही रेलवे के अधिकारी भी इस दौरान मौजुद रहे हैं।
