Bank of Baroda FD Scheme : अगर आप भी निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं तो एफडी में निवेश करना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आ सकता है। आज हम आपको एक ऐसी एफडी स्कीम (FD Rate) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें 1 लाख रुपये निवेश करने पर 41,478 रुपये तक का रिटर्न मिलेगा। आइए जानते हैं इस एफडी स्कीम के बारे में।
अक्सर देखने को मिलता है कि लोग सोने और चांदी में निवेश करते हैं, जिससे उनको काफी लाभ होता है। लेकिन पिछले कुछ समय से दर्ज किये जा रहे उतार चढ़ाव की वजह से लोग सोने और चांदी में निवेश को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं। अब लोग एफडी (FD) की ओर रुख कर रहे हैं, क्योंकि इसमें निवेश करना काफी सुरक्षित होता है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफर कर रहा है बंपर रिटर्न-
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB Bank FD Interest Rate), एक सरकारी बैंक है जो अपने ग्राहकों को एफडी स्कीम्स पर बंपर रिटर्न ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी खातों पर अपने ग्राहकों को 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
इस सरकारी बैंक में कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी (FD Rate) खाता खुलवाया जा सकता है। हम आपको बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की एक ऐसी FD स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा करने पर 41,478 रुपये तक का फिक्स ब्याज पाया जा सकता है।
5 साल के लिए निवेश करने पर देना होगा इतना रिटर्न-
बैंक ऑफ बड़ौदा 444 दिन वाली स्पेशल एफडी (BOB Fixed Deposit) स्कीम पर अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ये सरकारी बैंक 444 दिनों वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से ऊपर) को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से ऊपर) को सबसे ज्यादा 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इसके साथ ही में बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) 5 साल की अवधि वाली FD स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.30 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 प्रतिशत तक का बंपर रिटर्न ऑफर कर रहा है।
1,00,000 रुपये जमा करने पर मिलेगा इतना ब्याज-
अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और आप बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB Bank News) में 5 साल की एफडी स्कीम में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो फर आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,36,690 रुपये की राशि मिलेगी। इसमें ब्याज के फिक्स 36,690 रुपये को शामिल किया गया है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और आप बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB Fd Rates) में 5 साल की एफडी में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,40,784 रुपये की राशि मिल जाएगी।
इसमें 40,784 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल किया गया है और अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन यानी अति वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में 5 साल की FD स्कीम में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,41,478 रुपये की राशि मिल जाएगी। इसमें ब्याज के फिक्स 41,478 रुपये भी शामिल किये गए है।
