Infinix Phone Features : अगर आप भी एक बेहतरीन बैटरी वाला फोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो Infinix का ये नया फोन आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इस फोन (Infinix Price) में आपको एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से Infinix के इस फोन के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
ने एक बार फिर से मार्केट में धमाल मचा दिया है। बता दें कि अब कंपनी ने मार्केट में शानदार बैटरी वाला 5जी फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन के फीचर्स (Infinix Phone Features) काफी दमदार है। साथ ही में इस फोन की कीमत भी कम है। फोन का डिस्पले भी बेहद ही जबरदस्त है। खबर के माध्यम से Infinix के इस शानदार फोन के बारे में पूरी जानकारी।
फोन में मिलेगी बड़ी बैटरी-
Infinix ने भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए नया मिड रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G को लॉन्च कर दिया है। अहम खासियतों के बारे में बात करें तो फिर इस हैंडसेट को 3D कर्व्ड 1.5K AMOLED डिस्प्ले (Infinix Phone Display) और 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जा रहा है। डिवाइस को डस्ट और स्पलैश रेजिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग दी गई है। ये वेट टच फंक्शनैलिटी के सपोर्ट करता है। JBL साउंड के साथ आने वाले इस फोनको 3 साल OS अपडेट (Infinix Note Edge 5G) और 5 साल सिक्योरिटी पैच भी दिया जा रहा है।
जानिये कितनी है इस फोन की कीमत-
इस 5G स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट्स मार्केट में उतारे गए हैं। इसका पहला वेरिएंट 6GB/128GB स्टोरेज वाला होगा। इसकी कीमत 21,999 रुपए है। वहीं 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपए और 8GB/256GB वाले टॉप वेरिएंट की कीमत (Infinix Note Edge 5G Price) 25,999 रुपए तय की गई है। उपलब्धता के बारे में बात करें तो फोन की बिक्री कंपनी की साइट, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर आज (18 फरवरी) से शुरू कर दी जाएगी।
लॉन्च ऑफर्स के बारे में बात करें तो इस फोन को खरीदते समय SBI और ICICI बैंक कार्ड (Infinix Note Edge 5G Offer) का यूज करने पर 2,000 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलने वाला है। डिस्काउंट मिल जाने के बाद ये मॉडल्स आपको 19,999 रुपए, 21,999 रुपए और 23,999 रुपए में मिल जाएंगे।
इन फोनों को मिलेगी टक्कर-
मुकाबले के बारे में बात करें तो फिर इस फोन की टक्कर OnePlus Nord CE5 5G, Realme 14 Pro+ 5G, (Realme 14 Pro+ 5G Price) Vivo T4 5G और OPPO K13 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होने वाली है। ये फोन इन फोन को कड़ी टक्कर देने वाला है।
फोन में मिलेंगे ये फीचर्स-
स्क्रीन – फोन में आपको 6.78 इंच 1.5K AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और ये फोन (Infinix Note Edge 5G Screen) 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा रहा है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का यूज किया जा रहा है।
चिपसेट – स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर ऑफर किया जा रहा है।
कैमरा सेटअप – फोन के पिछले हिस्से में 50MP प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा सेंसर लगा हुआ है। फोन में आपको लाइव फोटोज और AI इरेजर जैसे AI टूल्स जैसे फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं। इस फोन (Infinix Note Edge 5G Camera setup) में एक्टिव हेलो लाइटिंग के साथ एक सिग्नेचर कैमरा मॉड्यूल भी ऑफर किया गया है। इसको नोटिफिकेशन, कॉल और म्यूजिक के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है। सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा सेंसर लगाया गया है।
बैटरी क्षमता – ये फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बड़ी बैटरी को ऑफर कर रहा है।
