Weather Updates : इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच बिहार के मौसम में भी निरंतर बदलाव दर्ज किया जा रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने भी बिहार के कई क्षेत्रों में आज सुबह कोहरा छाने के आसार जताए हैं। इसके अलावा विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में भी आज बादल छा सकते हैं। ऐसे में एक बार फिर प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है।
बिहार में एक बार फिर से मौसम करवट ले रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार मौसम साफ बना हुआ है। कई दिनों से पुरे प्रदेश में काफी तेज धूप निकल रही है, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली हुई है। वहीं, तेज धूप के चलते लोगों को अभी से ही जबरदस्त गर्मी का अहसास होने लगा है। लोगों को यह मौसम अभी से हैरत में डाल रहा है। मिड फरवरी से तापमान में जबरदस्त बढ़त दर्ज की जा रही है। ऐसे में लोग सोचने पर मजबूर हैं कि आने वाले दिनों में तापमान कहां तक पहुंच सकता है।
क्या गर्मी समय से पहले हुई शुरू
बिहार (Bihar Weather) के अधिकतर क्षेत्रों में आगामी समय में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले समय में एक बार फिर से हवाओं की दिशा में बदलाव हो सकता है। वहीं, आसमान भी साफ बना हुआ है, जिससे सोलर रेडिएशन डायरेक्ट धरती पर पहुंच रही हैं। ऐसे में वर्तमान में काफी ज्यादा गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा है।
वहीं, वर्तमान में पटना, गया व मुजफ्फरपुर जैसे कई शहरों में दोपहर के समय तापमान काफी ज्यादा बढ़ रहा है, जिसके चलते लोगों को पंखा चलाने की जरूरत महसूस होने लगी है। वहीं, अब पछुआ हवाओं की जगह, हल्की गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में यही अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार समय से पहले ही गर्मी के मौसम (IMD Update) की शुरुआत हो सकती है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
वर्तमान में जो हालात बने हुए है उसके मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड की वापसी होने के आसार काफी कम (Weather Updates) है। हालांकि, इस बीच मौसम विभाग की ओर से एक अलर्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। इस बीच दोपहर के समय जहां कड़ाके की धूप के चलते लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। वहीं, इस दौरान अल सुबह व रात के समय न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में वर्तमान में जो ठंड बनी हुई है, उससे बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।
