Kisan Yojana : भारत एक कृषि प्रधान देश है। इस योजना के तहत देशभर के किसानों को आर्थिक रूप से मदद दी जाती है। अब सरकार जल्द ही इस योजना के तहत किस्त को जारी करेगी। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किनको इस योजना के तहत लाभ होगा। आइए जानते हैं इसकी लिस्ट के बारे में।
भारत कृषि प्रधान देश है। यहां की आधी से ज्यादा आबादी कृषि से अपना जीवन यापन करती है। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने कई सरकारी स्कीम चला रखी है। ऐसी ही एक योजना 2019 में शुरू की गई। जिसका नाम पीएम किसान योजना है। इस योजना का लाभ किसानों (Update for farmers) को साल 2019 से मिल रहा है। सरकार ने इस योजना के तहत अबतक 21 किस्तों का भुगतान किया है। एक साल में चार -चार महीनों के अंतराल पर 2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी 6 हजार रुपये सालाना। अब किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इसको लेकर अपडेट आया है कि इस योजना के तहत किसानों को कब लाभ मिलेगा। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
किसानों को मिलेगी इतनी राशि-
पीएम किसान योजना की शुरुआत 2019 में कर दी गई थी। उसके बाद से हर साल किसानों के खाते में कुल 6,000 रुपये भेजे जाते हैं जोकि तीन किस्तों में भेजे जाते हैं। पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मदद दी जाती है। बिहार के किसानों को अब हर साल 9,000 रुपये मिलेंगे इसकी शुरुआती पीएम किसान की 22वीं किस्त से होने वाली है। पीएम किसान योजना में सफाई अभियान के तहत कुछ दिन पहले ही राजस्थान और उत्तर प्रदेश (UP Farmers Update) के लाखों किसानों के नाम काटे जा चुके। सिर्फ यूपी में 19 लाख किसानों की पेमेंट पर रोक लगाई गई है। सरकार की ओर से बताया कि ये किसान गलत तरीके से पीएम किसान योजना का लाभ दिये जा रहे थे।
छोटे और सीमांत किसानों को होगा लाभ-
पीएम किसान योजना के तहत सिर्फ वही छोटे और सीमांत किसान लाभ के पात्र हैं, जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन को दर्ज किया जाएगा। लाभार्थियों की पहचान जमीन (land acquisition) के आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर की जाने वाली है। संस्थागत भूमिधारी, आयकर दाता, निर्धारित पेंशन सीमा से अधिक पेंशन पाने वाले सेवारत या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी इस योजना के दायरे में नहीं आते हैं। इसके साथ ही में डॉक्टर, इंजीनियर और वकील जैसे पेशेवर भी पात्र नहीं हैं। जिन व्यक्तियों के पास खेती योग्य जमीन (PM Kisan) नहीं है, वे भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
इन शर्तों का करना होगा पालन-
किसानों को भुगतान में देरी से बचाव करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें को पूरा करना होगा। आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना काफी ज्यादा जरूरी है। साथ ही में ई-केवाईसी (e-KYC for PM Kisan Yojana) प्रक्रिया भी पूरी होनी चाहिए। साथ ही अब फार्मर आईडी को भी अनिवार्य कर दिया गया है इसको अब आप ऑनलाइन या किसी भी सीएससी सेंटर से बनवा सकते हैं। लाभार्थियों को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बैंक खाते की जानकारी सही हो और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड अपडेट हों। अगर आधार सीडिंग अधूरी रह जाती है या फिर e-KYC लंबित हो जाती है तो फिर इस स्थिति में किस्त का भुगतान रोक दिया जाएगा।
ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची में नाम-
किसान अपना नाम लाभार्थी सूची में ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उनको आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा और होमपेज पर “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें और “Get Report” (PM Kisan Yojana) पर क्लिक करें। पोर्टल पर गांववार लाभार्थियों की भी सूची देखने को मिल जाएगी। इसमें किसान अपना नाम खोजकर इस बात को सुनिश्चित कर सकते हैं कि उन्हें अगली किस्त मिलेगी या फिर नहीं।
