IMD Weather :देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। ज्यादातर राज्यों में अब ठंड की विदाई हो चुकी है और गर्मी ने पसीने छूड़ाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली में तेजी से तापमान बढ़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 12 राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं कैसा रहेगा मौसम –
देश में ठंड का असर कम हो रहा है और गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और तेजी से तापमान में बढ़ौतरी हो रही है। कुछ राज्यों में तो गर्मी ने पसीने छूड़ाने शुरू कर दिए हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है।
उत्तर भारत में गर्मी ने दस्तक दे दी है, जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने बारिश के साथ तूफान आने की भी संभावना जताई है, इस तूफान की रफ्तार 55 किलोमीटर तक हो सकती है। दिल्ली में हल्की गर्मी महसूस होने लगी है।
इन राज्यों में गरज चमक के साथ होगी बारिश –
मौसम विभाग (IMD Mausam Update) ने 22 से 24 फरवरी तक देश के 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और तेलंगाना में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 22 और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –
दिल्ली (Delhi Weather) में आज यानी 22 फरवरी को आसमन साफ़ रहने का पूर्वानुमान है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। यहां फ़िलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि तापमान धीरे-धीरे ऊपर चढ़ रहा है, जिससे दोपहर के समय धूप थोड़ा चुभने लगी है।
यूपी में 48 घंटे में बदलेगा मौसम –
उत्तर प्रदेश में भी मौसम (UP Mausam Update) का मिज़ाज बदल रहा है, सर्दी का असर अब कम होने लगा है। आज प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ जगहों पर कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में दिन में आसमान साफ़ रहेगा और दिन में तेज धूप होगी। IMD के मुताबिक, अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बिहार (Bihar Mausam) के कुछ जिलों में कोहरा और ठंड पड़ने की संभावना है। जिन इलाकों में कोहरा छाया रहेगा, उनमें पटना के मैदानी इलाके, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और खगड़िया शामिल हैं। 22 फरवरी को पटना का तापमान अधिकतम 29°C और न्यूनतम 16°C रहेगा।
