Sone Chandi ka Bhav – सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि अब इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कीमतों में गिरावट आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। वहीं निवेशों की इसकी वजह से परेशानी बढ़ रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। आज एक बार फिर से इसकी कीमों में गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में गिरावट आने के पीछे कई कारण बताये जा रहे हैं। आज दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 161820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसमें लगभग 1300 रुपये की गिरावट आई है। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं आज 22 और 24 कैरेट सोने का क्या रेट चल रहा है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना-
सोने की कीमत (Gold Price) में तेजी पर अब ब्रेक लग गया है। 27 फरवरी की सुबह इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 161820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में कीमत 161010 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने (Delhi Gold Rate) की कीमत 1,300 रुपये या लगभग एक प्रतिशत घटकर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ पहुंची है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में कमजोरी और कारोबारियों की मुनाफावसूली की वजह से घरेलू बाजार में सोना फिसल गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,176.21 डॉलर प्रति औंस पर है।
दिल्ली में सोने की कीमत-
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (delhi gold rate today) 161820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 148340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का दाम-
फिलहाल मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (aaj sone ka rate) 147590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 161010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।
पुणे और बेंगलुरु में सोने का दाम-
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (sone ki kimat) 161010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 147590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जानिये आपके शहर में सोने के दाम-
दिल्ली
22 कैरेट सोना – 148340 रुपये
24 कैरेट सोना – 161820 रुपये
मुंबई
22 कैरेट सोना – 147590 रुपये
24 कैरेट सोना – 161010 रुपये
अहमदाबाद
22 कैरेट सोना – 148240 रुपये
24 कैरेट सोना – 161720 रुपये
चेन्नई
22 कैरेट सोना – 147590 रुपये
24 कैरेट सोना – 161010 रुपये
कोलकाता
22 कैरेट सोना – 147590 रुपये
24 कैरेट सोना – 161010 रुपये
हैदराबाद
22 कैरेट सोना – 147590 रुपये
24 कैरेट सोना – 161010 रुपये
जयपुर
22 कैरेट सोना – 148340 रुपये
24 कैरेट सोना – 161820 रुपये
भोपाल
22 कैरेट सोना – 148240 रुपये
24 कैरेट सोना – 161720 रुपये
लखनऊ
22 कैरेट सोना – 148340 रुपये
24 कैरेट सोना – 161820 रुपये
चंडीगढ़
22 कैरेट सोना – 148340 रुपये
24 कैरेट सोना – 161820 रुपये
जेपी मॉर्गन ने सोने की कीमतों (gold rate today) के लिए अपना लॉन्ग-टर्म अनुमान बढ़ाकर 4,500 डॉलर प्रति औंस करने का फैसला लिया है। साथ ही में 2026 के आखिर के लिए अपना अनुमान 6,300 डॉलर प्रति औंस पर बरकरार रखने को भी कहा गया है। जेपी मॉर्गन ने बताया है कि सोने में अभी भी स्ट्रक्चरल डायवर्सिफिकेशन का ट्रेंड जारी है और इसमें और बढ़ोतरी की गुंजाइश है।
चांदी का ये हैं रेट-
सोने की ही तरह दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत (silver price) में भी 27 फरवरी की सुबह गिरावट दर्ज की जा रही है। आज इसका भाव 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ पहुंचा है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 7,400 रुपये या लगभग तीन प्रतिशत घटकर 2,70,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 87.28 डॉलर प्रति औंस पर है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत (silver rate) 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।
