Sone Chandi ka Bhav : सोने-चांदी के भाव में बीते कई दिनों से बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। आज 10 मार्च को दोनों कीमती धातुओं में तगड़ी तेजी आई है। एक दिन में चांदी 13 हजार रुपये किलो से ज्यादा महंगी हुई है। वहीं MCX सोने का भाव 3 हजार रुपये महंगा हुआ है। सोने और चांदी में अगर निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
सोने-चांदी में तेज उछाल (Gold Silver Price Hike) देखने को मिला है। आज हफ्ते के दूसरे दिन वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में लगभग ₹3000 रुपये की (gold price hike) तेजी आई है, जबकि चांदी में लगभग ₹13000 की तेज छलांग (silver price hike) दर्ज की गई है। अचानक आज सोने और चांदी में आई तेजी के बाद खरीदारों की टेंशन बढ़ गई है।
पिछले लगभग 11 दिनों से सोना और चांदी (Sone Chandi ka Bhav) सीमित दायरे में कारोबार करते नजर आए हैं। कभी कीमतें बढ़तीं तो अगले दिन गिर जातीं, जिससे बाजार में स्पष्ट ट्रेंड नहीं बन पा रहा था। लेकिन आज 10 मार्च को आई बंपर तेजी से वैश्विक अनिश्चितता का असर अब कीमती धातुओं पर दिखने लगा है।
सोने और चांदी में आई इतनी तेजी –
MCX में आज सोने-चांदी की कीमतें सातवें आसमान पर जा पहुंची है। सोना (Gold Rate Hike) ₹3000 से ज्यादा उछला है, जबकि चांदी में ₹13000 से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इसी तरह इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के रेट में भी सोना-चांदी दोनों में मजबूत तेजी देखने को मिली। अब बाजार में बड़ा सवाल यही है कि क्या यह तेजी आगे भी जारी रहेगी या फिर कीमतों में फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
कोमेक्स पर सोने-चांदी का रेट –
वैश्विक बाजार कोमेक्स (COMEX Gold Rate) पर गोल्ड में 1.72 फीसदी महंगा होकर सोना 87.70 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करेंसी में करीब 2800 रुपए प्रति 10 ग्राम) उछलकर 5191.40 डॉलर प्रति औंस (करीब 1,68,440 रुपए प्रति 10 ग्राम) पर जा पहुंचा है। वहीं चांदी (Chandi ki Kimat) में 4.92 फीसदी तेजी के साथ 88 डॉलर (करीब 2,85,547 रुपए प्रति किलोग्राम) के स्तार पर पहुंच गई है।
MCX पर अप्रैल डिलिवरी वाला गोल्ड 0.88 फीसदी उछला 1,61,702 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कारोबारी सत्र के दौरान सोने का हाई लेवल 1,62,388 रुपए (gold price today) और लो लेवल 1,61,743 रुपए रहा है। पिछले दिन सोने की कीमत 1,60,299 रुपए पर क्लोज हई थी। यानी पिछले क्लोज और आज के हाई लेवल से देखें तो सोने में 2,089 रुपए की तेजी आई है।
MCX पर आज चांदी कितनी महंगी हुई –
वहीं मई 2026 डिलिवरी वाली चांदी में 2.844 फीसदी यानी 7580 रुपए का उछलकर 2,74,740 रुपए (silver rate today) हो गई है। इस दौरान हाई लेवल 2,78,339 रुपए (silver price today) और लो लेवल 2,71,000 रुपए रहा है, जबकि पिछला क्लोज 2,67,160 रुपए था। यानी पिछले क्लोज और आज के हाई लेवल से कंपेयर करतें तो चांदी 11,189 रुपए महंगी हुई।
IBJA पर सोने-चांदी का रेट –
IBJA पर 24 कैरेट सोना 1514 रुपए महंगा होकर 1,60,188 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। पिछले दिन सोने की कीमत (Sone ka rate) 1,58,674 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं चांदी में 10,888 रुपए महंगी हुई है। अब इसकी कीमत 2,70,944 रुपए हो गई है। पिछले दिन यह कीमत 2,60,056 रुपए किलोग्राम थी।
एक्सपर्ट ने बताई सोने-चांदी में तेजी की वजह
ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी का कहना है कि, चांदी (Silver rate) ने पिछले सत्र में अस्थायी रूप से 80 डॉलर से नीचे गिरने के बाद लगभग 90 डॉलर तक वापसी की, जिसमें अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने मजबूती प्रदान की। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया था कि ईरान में सैन्य अभियान तेजी से पूरा होने की ओर है।
