FD Interest Rate : जब भी बात निवेश की आती है तो भारतीय लोग सबसे ज्यादा FD में पैसा लगते हैं। जानकारी के लिए बता दें की हाल ही में देश के 6 बड़े बैंकों ने FD की ब्याज दरों में बड़ा बदलाव किया है। अगर आप FD में निवेश करने की सोच रहे हैं तो बैंक जाने से पहले नई ब्याज दरों के बारे में जरूर जान लें।
आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बदलाव करने से FD की ब्याज दरों पर भी सीधा प्रभाव पड़ता है। बैंकों द्वारा समय-समय में फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया जाता है। हाल ही में 6 बड़े बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट (Fixed Deposit Interest Rate) में बदलाव किया है। इस लिस्ट में एफडीएफसी बैंक और यस बैंक समेत कई बैंक शामिल है। कुछ टेन्योर पर मिलने वाले ब्याज में तगड़ी बढ़ोतरी की गई है तो वहीं कुछ में हल्का इजाफा हुआ है। ऐसे में FD में निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं कौन सा बैंक एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।
HDFC Bank ने जारी की एफडी की नई ब्याज दर –
एफडीएफसी बैंक (HDFC Bank FD Rate) ने 6 मार्च से FD की नई ब्याज दरों को लागू कर दिया है। बैंक आम ग्राहकों को 2.75% से 6.50% तक का ब्याज दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 3.25% से 7% तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। बैंक ने 3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने के पीरियड वाली एफडी पर ब्याज दर 10 बेसिक प्वाइंट बढ़कर 6.50% कर दिया है जबकि कुछ अन्य पीरियड वाले एफडी (FD) में कटौती भी की गई है
Yes Bank ने लागू की एफडी की नई ब्याज दरें –
यस बैंक (Yes Bank FD Interest Rate) ने 5 मार्च 2026 से 3 करोड रुपए से काम की एफडी पर नई ब्याज देने लागू की है। बैंक कम ग्राहकों को 3.25% से 7% तक का ब्याज प्रदान कर रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 3.75% से 7.75% तक का ब्याज दिया जा रहा है। बैंक में 36 महीना से कम और 60 महीना से कम पीरियड वाली एफडी (FD) पर सबसे अधिक ब्याज मिल रहा है।
बंधन बैंक और इंडियन बैंक ने FD की दरों में किया बदलाव –
बंधन बैंक (Bandhan Bank FD Interest Rate) ने 6 मार्च 2026 से अपनी एफडी पर नई ब्याज देने लागू कर दी है। अब बैंक आम ग्राहकों को 2.95% से 7.25% तक का ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 3.70 से 7.75% तक का ब्याज मिल रहा है। इसके साथ ही इंडियन बैंक ने भी 300 दिन की स्पेशल एफडी योजना की ब्याज दरों में बड़ा बदलाव करते हुए आम ग्राहकों को 7.5% तक का ब्याज दे रहा है और सीनियर सिटीजन को 7.55% तक का ब्याज ऑफर कियाजा रहा है।
स्मॉल फाइनेंस बैंकों में ज्यादा ब्याज
कुछ छोटे फाइनेंशियल बैंकों में अभी भी ज्यादा ब्याज मिल रहा है। Suryoday Small Finance Bank 5 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को करीब 7.90% और सीनियर सिटीजन को 8.10% तक ब्याज दे रहा है।
Equitas Small Finance Bank में भी सीनियर सिटीजन को 8% तक ब्याज मिल सकता है, जबकि सामान्य ग्राहकों के लिए दरें 3.50% से 7.40% के बीच हैं।
