Gold Rate : जहां बीते दिनों सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। वहीं, आज 11 मार्च को एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी आई है। अगर आप भी इन दिनों सोने-चांदी को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। सोने-चांदी की कीमतों (Gold Rate Updates) में उतार-चढ़ाव के चलते एक्सपर्ट ने इन्वेस्टर्स को निवेश को लेकर सलाह दी है। खबर में जानिए इस बारे में –
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट ने सोने की कीमतों में अचानक तेजी का कारण बताया है।इस दौरान इन्वेस्टर्स को सोने-चांदी (Gold Silver Price ) में निवेश को लेकर सलाह दी गई है। आइए खबर में जानते हैं कि सोने-चांदी के रेट क्या चल रहे हैं।
कॉमेक्स पर सोने-चांदी के भाव
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स (Gold Price hike on COMEX ) पर एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही कमोडिटी मार्केट में आई गिरावट से सोना खरीददारो ने ने राहत भरी सांस ली थी। हालांकि आज 11 मार्च को सोने का भाव $5146,70 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और चांदी का भाव $87.700 प्रति औन्स पर पहुंच गया।
कॉमेक्स पर गोल्ड का रेजिटेंस लेवल
मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) पर देखा जा रहा है। इस दौरान कमोडिटी मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इस वजह से इन्वेस्टर्स की नजरे सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल पर टिकी हुई है। बीते दिनों की गिरावट के बाद केवल एक कलेक्शन जैसी दिख रही है। बता दें कि कॉमेक्स पर गोल्ड का पहला रेजिटेंस लेवल(resistance level) $5169.63 प्रति औंस पर है। दूसरा पड़ाव (resistance level) $5190.90 प्रति औंस और फिर R3 $5208.13 प्रति औंस तक जा सकता है।
गोल्ड सपोर्ट लेवल के भाव
गोल्ड सपोर्ट लेवल के भाव (Gold support level prices) की बात करें तो गोल्ड सपोर्ट के भाव में $5131.13 प्रति औन्स पर बाय सिग्नल, और सेल सिग्नल $5113.90 प्रति औन्स पर और एक दिन का सपोर्ट लेवल भी बाय सिग्नल दे रहा है। साढ़े तीन महीने का मूविंग एवरेज $5129.20 प्रति औन्स पर है और अभी के भाव $5146,70 प्रति से बेहद कम है, जो मजबूती का संकेत डेटा है।
चांदी के लेटेस्ट रेट
चांदी की बात करें तो चांदी (Gold Silver Price)के रेजिटेंस लेवल कॉमेक्स पर R1-$88.242 प्रति औंस, R2- $88.960 प्रति औन्स और R3 -$89.927 है। यानी की चांदी अब रेजिटेंस लेवल के करीब पहुंच गई है।
चांदी (Chandi Ke Rate) अपने पिछले 100 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रही है। हालांकि भले ही अभी चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है, लेकिन बीते कुछ महीनो में चांदी ने जबरदस्त रिटर्न दिया है।
इन्वेस्टर्स को दी ये सलाह
कई कारणों के चलते सोने-चांदी (sone Chandi Ke Bhav) में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, लेकिन इन्वेस्टर्स के द्वारा की जा रही प्रॉफिट बुकिंग और माइक्रोइकोनॉमिक्स फैक्टर जेसे डॉलर मजबूती के चलते कीमतों में गिरावट भी देखी जा रही है। ऐसे में चांदी के रेजिस्टेंस लेवल को पार करते ही तेजी की उम्मीद करना जल्दबाजी मानी जा सकती है।
बीते दिनों एमसीएक्स पर सोने की कीमत (Gold Price on MCX) 1,60,387 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है और चांदी का भाव 2,67,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
