Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में लगातार गर्मी अपने तेवर बीते कई दिनों से दिखा रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार प्रदेश में आगामी समय का मौसम लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ा सकता है।
भारत मौसम विभाग की ओर से जो लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि प्रदेश में आगामी समय में लू चल सकती हैं। इसके चलते विभाग ने आगामी 24 घंटों में राजस्थान के कई क्षेत्रों में लू चल सकती है। ऐसे में विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है।
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में कई जगहों पर तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। प्रदेश के बाड़मेर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। बीते समय में बाड़मेर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, इस दौरान सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। बीते दो हफ्ते से प्रदेश में बाड़मेर सबसे अधिक गर्म क्षेत्र बना हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से आगामी 24 घंटे में प्रदेश में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के मुताबिक आज दिनभर प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलीं हैं। वहीं, विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव चलेंगी। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल 11 मार्च को बालोतरा व बाड़मेर सहित प्रदेश के 5 जिलों में लू चलने की चेतावनी है। विभाग की ओर से इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
इसके अलावा विभाग ने इस दौरान जैसलमेर, झुंझुनूं के साथ-साथ कुछ अन्य जिलों में भी गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के मुताबिक आगामी 1 हफ्ते में प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है। विभाग का यह पूर्वानुमान आम लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।
जानें कल कहां के लिए अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से लू चलने की आशंका के चलते प्रदेश के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग ने कल 11 मार्च के लिए ने हीटवेव की आशंका के कारण बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बालोतरा, बाड़मेर और जैसलमेर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
जानें बीते 24 घंटे में कितना रहा तापमान
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में बाड़मेर सबसे ज्यादा गर्म रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, इस दौरान पिलानी का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, चूरू का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं, इस दौरान चित्तौड़गढ़ का अधिकतम तापमान 38.8, फलोदी का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस, दौसा का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस, कोटा का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
