Agriculture News : तेजी से बदलते आर्थिक हालात के बीच देश के किसान लगातार कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि कुछ राज्यों में किसानों पर इतना अधिक कर्ज है, जिसे चुकाने में कई पीढ़ियां लग सकती हैं। आइए नीचे खबर में जानते हैं कि किसानों की माली हालत सबसे ज्यादा खराब कहां है और किन राज्यों में कर्ज का दबाव सबसे अधिक है-
भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था के बावजूद करोड़ों किसान कर्ज के जाल में फंसे हैं। विभिन्न राज्यों में किसानों पर लाखों करोड़ रुपये का कर्ज दर्ज है। केंद्र सरकार (central government) ने हाल ही में इस कर्ज से संबंधित जानकारी साझा की, जिसमें खुलासा हुआ कि किस राज्य के किसानों पर सबसे ज्यादा कर्ज का बोझ है।
अकसर लोग मानते हैं कि यूपी और बिहार के किसान सबसे ज्यादा कर्ज (Farmers in UP and Bihar are the most indebted) में हैं, लेकिन सरकार के आंकड़े कुछ और ही सच बयां करते हैं। आइए जानते हैं कि वास्तव में किस राज्य के किसानों पर सबसे भारी कर्ज का बोझ है।
जानें किस राज्य के किसानों पर है सबसे भारी कर्ज का बोझ-
वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Minister Pankaj Chaudhary) ने संसद में लिखित उत्तर में बताया कि देश में किसानों पर कुल बकाया ऋण और राज्य-वार ऋणी कृषक परिवारों की संख्या क्या है। उनके अनुसार इस समय तमिलनाडु के किसानों (Tamil Nadu Farmers) पर सबसे अधिक कर्ज है, जो कुल 5,06,290.45 करोड़ रुपये है। इसमें क्रॉप लोन 1,65,075.79 करोड़ रुपये और टर्म लोन 3,41,214.66 करोड़ रुपये शामिल हैं।
अगर सभी राज्यों की बात करें तो इस समय भारत के सभी किसानों के ऊपर कुल 31,34,807.42 करोड़ रुपये का कर्ज है।
क्रॉप लोन (crop loan) अधिकतर एक साल के लिए होते हैं। वहीं, टर्म लोन में जिसमें एक साल से अधिक समय के लिए लोन दिया जाता है। जैसे- ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन, मशीनरी खरीदने के लिए लोन आदि।
ये हैं 5 राज्य जहां किसानों पर है सबसे ज्यादा कर्ज-
तमिलनाडु पहले स्थान पर है, जहां किसानों पर 5,06,290.45 करोड़ रुपये का कर्ज है। दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है, जहां किसानों का कुल कर्ज 3,75,254.59 करोड़ रुपये है।
किसानों पर कितना कर्ज?
राज्य – कर्ज (करोड़ रुपये में)
तमिलनाडु – 5,06,290.45
आंध्र प्रदेश – 3,75,254.59
महाराष्ट्र – 3,07,293.71
उत्तर प्रदेश – 2,30,096.69
कर्नाटक – 2,10,244.47
तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र (Maharashtra farmers) है, जहां किसानों का कुल कर्ज 3,07,293.71 करोड़ रुपये है। चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश है, जिसके किसानों पर 2,30,096.69 करोड़ रुपये का कर्ज है। पांचवे स्थान पर कर्नाटक है, जहां किसानों का कर्ज 2,10,244.47 करोड़ रुपये है।
