DA Hike : होली का त्येाहार बीतने के बाद कर्मचारियों में डीए हाइक को लेकर बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। कर्मचारियों में चर्चां हो रही है कि मार्च के आखिर तक सरकार डीए को लेकर ऐलान कर सकती है। अब हाल ही में डीए हाइक को लेकर बड़ा अपडेट (da hike updates) आया है। आइए खबर में जानते हैं कि क्या मार्च के आखिर तक डीए बढौतरी का ऐलान हो सकता है।
केंद्रीय कर्मियों की निगाहें और पेंशनर्स की नजर अब जनवरी 2026 के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) के ऐलान पर टिकी हुई है। इस बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को वित्तीय तौर पर राहत देने के लिए डीए बढ़ौतरी का ऐलान किया जाता है। जनवरी 2026 डीए बढ़ौतरी का कर्मियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
कितना बढ़ेगा कर्मियों का डीए
आमतौर पर सरकार जनवरी के DA बढ़ोतरी की घोषणा मार्च या अप्रैल में करती है। बीते सालों के रूझान को देखें तो कई बार डीए (DA Hike updates) बढ़ौतरी का ऐलान मार्च की शुरुआत में होता है। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार जल्द ही डीए में बढ़ौतरी की घोषण कर सकती है। अभी कर्मियों का मौजूदा डीए 58 प्रतिशत है और डीए में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के आसार है, जिससे डीए बढ़कर तकरीबन 60 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
कैसे तय किया जाता है डीए
महंगाई के आंकड़ों के आधार पर DA में बढ़ोतरी (DA Hike Updates) का अनुमान लगाया जा रहा है। दिसंबर 2025 तक के AICPI-IW के 12 महीने के औसत सूचकांक के आंकड़ों के अनुसार ये आंकड़ा 419.17 अंक तक आ गया है। 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले के मुताबिक इससे DA (DA Hike News) लगभग 60.34 प्रतिशत बनता है। हालांकि सरकार की ओर से इसे पूरे अंक में लागू किया जात है, ऐसे में उम्मीद है कि इसे 60 प्रतिशत किया जा सकता है। बताते चलें कि DA कर्मचारियों को दिया जाता है और पेंशनर्स को डियरनेस रिलीफ (Dearness Relief) मिलता है।
क्यों खास है इस बार की डीए बढ़ौतरी
अब इस बार जनवरी की डीए बढ़ौतरी (DA hike for January) बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुकी है। हालांकि बीते वर्ष नवंबर में ही 8वें वेतन आयोग का गठन (Constitution of 8th Pay Commission) हो गया है और इसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा रहा है, लेकिन नए वेतन और पेंशन में संशोधन आयोग की रिपोर्ट आते ही लागू हो जाएंगे। आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए तकरीबन 18 महीने का वक्त दिया गया है। अगर इस बार DA में केवल 2 प्रतिशत का इजाफा होता है तो यह बीते कई सालों में सबसे कम बढ़ोतरी में से एक मानी जाएगी।
