Gas Price : लगातार बढ़ रही महंगाई का प्रभाव एलपीजी की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि आम लोगों को एक बार फिर से माहंगाई (Gas Price Hike) का झटका लगा है। अब एक बार फिर से गैस सिलेंडर की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं आज आपके शहर में एलपीजी का क्या रेट चल रहा है।
आज एक बार फिर से गैंस सिलेंडरों की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। कीमतों में तेजी आने की वजह से आम लोगों की जेब पर इसका सीधा प्रभाव देखा जा रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि अगर मिडिल ईस्ट (LPG Gas Price Today) में तनाव कम नहीं होता है तो इस स्थिति में गैस सिलेंडर की कीमतों में और भी ज्यादा उछाल दर्ज किया जाएगा। खबर के माध्यम से जानिये आज आपके शहर में सिलेंडर की क्या कीमत चल रही है।
मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में बढ़ते तनाव की आंच अब सीधे आपकी रसोई तक पहुंच गई है। पिछले कुछ दिनों में भारत में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी (LPG Gas Price Hike) दर्ज की जा रही है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि सात समंदर पार चल रही जंग से आपके सिलेंडर का क्या लेना-देना, तो इसके पीछे एक बड़ा गणित है। चलिये जानते हैं इसकी वजह के बारे में।
सिलेंडर की कीमत बढ़ने की वजह-
भारत अपनी जरूरत की 60 प्रतिशत LPG विदेशों से आयात की जाती है। इस आयात का भी लगभग 80-90 प्रतिशत हिस्सा कतर, सऊदी अरब, यूएई और कुवैत जैसे खाड़ी देशों से आयात किया जाता है। इस स्थिति में खाड़ी देशों (Gas Price Hike) से आने वाले ज्यादातर जहाज स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के रास्ते भारत आते हैं। युद्ध के चलते ये समुद्री रास्ता बेहद ही असुरक्षित हो गया है। जहाजों को रास्ता बदलकर आना पड़ रहा है, इसकी वजह से समय और खर्च दोनों में बढ़ौतरी देखने को मिली है।
वॉर-रिस्क इंश्योरेंस भी हो गया है महंगा-
दूसरी ओर युद्ध वाले क्षेत्रों से गुजरने वाले जहाजों का वॉर-रिस्क इंश्योरेंस (बीमा) काफी महंगा हो गया है। शिपिंग कंपनियां अब ज्यादा किराये की वसूली कर रहे हैं। इसका सीधा प्रभाव सिलेंडर की कीमतों (Gas Cylinder ka rate) पर देखने को मिल रहा है। जब तक मिडिल ईस्ट में शांति नहीं देखी जाती है तब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहने वाला है। भारत के लिए लॉजिस्टिक्स (माल ढोना) एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है।
जानिये आपके शहर में क्या चल रहे हैं रेट-
नई दिल्ली
डोमेस्टिक (14.2 Kg) – 913.00
कमर्शियल (19 Kg) – 1,884.50
कोलकाता
डोमेस्टिक (14.2 Kg) – 939.00
कमर्शियल (19 Kg) – 1,988.50
मुंबई
डोमेस्टिक (14.2 Kg) – 912.50
कमर्शियल (19 Kg) – 1,836.00
चेन्नई
डोमेस्टिक (14.2 Kg) – 928.50
कमर्शियल (19 Kg) – 2,043.50
गुड़गांव
डोमेस्टिक (14.2 Kg) – 921.50
कमर्शियल (19 Kg) – 1,901.50
नोएडा
डोमेस्टिक (14.2 Kg) – 910.50
कमर्शियल (19 Kg) – 1,884.50
बैंगलोर
डोमेस्टिक (14.2 Kg) – 915.50
कमर्शियल (19 Kg) – 1,958.00
भुवनेश्वर
डोमेस्टिक (14.2 Kg) – 939.00
कमर्शियल (19 Kg) – 2,029.00
हैदराबाद
डोमेस्टिक (14.2 Kg) – 965.00
कमर्शियल (19 Kg) – 2,105.50
जयपुर
डोमेस्टिक (14.2 Kg) – 916.50
कमर्शियल (19 Kg) – 1,913.00
लखनऊ
डोमेस्टिक (14.2 Kg) – 950.50
कमर्शियल (19 Kg) – 2,007.00
पटना
डोमेस्टिक (14.2 Kg) – 1,002.50
कमर्शियल (19 Kg) – 2,133.50
तिरुवनंतपुरम
डोमेस्टिक (14.2 Kg) – 922.00
कमर्शियल (19 Kg) – 1,912.00
जानिये आने वाले दिनों में क्या रहेगा रूख
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले हफ्ते काफी महत्वपूर्ण हैं। अगर तनाव और बढ़ता है और समुद्री रास्ते पूरी तरह बाधित ही रहते हैं तो फिर सप्लाई चेन पर दबाव (Gas Cylinder Price) और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। हालांकि, भारत सरकार वैकल्पिक स्रोतों (जैसे अमेरिका और रूस) से सप्लाई बढ़ाने की कोशिश कर रही है ताकि आम जनता पर ज्यादा बोझ न पड़े।
