LPG – एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती किल्लत के बीच इलेक्ट्रिक चुल्हा यानी इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है। क्विक कॉमर्स पर इसकी बिक्री 10 गुना और ई-कॉमर्स पर 20 गुना तक बढ़ गई है। ब्लिंकिट और जेप्टो जैसी कंपनियां भारी छूट के साथ इंडक्शन स्टोव बेच रही हैं, लेकिन स्टॉक सीमित है-
ईरान-इज़राइल संघर्ष के चलते दुनिया भर में गैस की किल्लत शुरू हो गई है। भारत के कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर मिलना मुश्किल हो रहा है, जिससे इंडक्शन स्टोव की मांग बढ़ गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लोगों ने अचानक इंडक्शन स्टोव (Induction stove) खरीदना शुरू कर दिया, जिसके कारण कई प्रोडक्ट्स आउट ऑफ स्टॉक हो गए।
रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में क्विक कॉमर्स पर इंडक्शन स्टोव की मांग 10 गुना और ई-कॉमर्स (e-commerce) पर 20 गुना बढ़ गई है। इस बीच, इंडक्शन स्टोव बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में भी तेज़ी देखी जा रही है।
जानें कहां कितनी बड़ी मांग-
ब्लिंकिट (Blinkit) पर इंडक्शन कुकटॉप पर भारी छूट मिल रही है, लेकिन अधिकांश प्रोडक्ट पहले ही स्टॉक से बाहर हो चुके हैं और केवल कुछ ही विकल्प उपलब्ध हैं।
इंस्टामार्ट (Swiggy की सेवा) पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर भी ज्यादातर इंडक्शन स्टोव बिक चुके हैं। जो बचे हैं, उनका स्टॉक काफी कम है।
जेप्टो (Zepto) प्रीमियम किचन अप्लायंसेज, जिसमें इंडक्शन स्टोव शामिल हैं, पर बड़ी छूट दे रहा है। हालांकि, इंडक्शन स्टोव का स्टॉक यहां भी सीमित है।
क्विक कॉमर्स पर इंडक्शन स्टोव की बिक्री 10 गुना बढ़ी-
इंस्टामार्ट के एक अधिकारी के अनुसार इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में 10 गुना बढ़ गई है।
बिग बास्केट (BigBasket) ने कहा कि सोमवार से अब तक इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री 5 गुना बढ़ गई है। कंपनी अपने मासिक बिक्री अनुमान को तीन गुना बढ़ाने की योजना बना रही है।
ई-कॉमर्स पर 20 गुना तक बिक्री बढ़ी –
फ्लिपकार्ट (Flipkart) के अनुसार पिछले चार-पांच दिनों में इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री तीन गुना तक बढ़ गई।
अमेजॉन (Amazon) ने कहा कि पिछले 24 घंटे में इंडक्शन कुकटॉप की मांग सामान्य दिनों के मुकाबले करीब 20 गुना बढ़ गई।
एलपीजी की किल्लत और महंगाई ने बढ़ाई चिंता-
विशेषज्ञों के अनुसार, मेट्रो शहरों में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) पर निर्भर लोगों में गैस की संभावित कमी को लेकर चिंता बढ़ गई है, जिससे वे वैकल्पिक रूप से इंडक्शन कुकटॉप (induction cooktop) खरीद रहे हैं। इस बीच, सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सप्लाई (commercial LPG supply) पर रोक लगा दी है, जिससे कुछ रेस्टोरेंट्स अस्थायी रूप से बंद हुए। एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के लिए न्यूनतम इंतजार अवधि भी 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है, ताकि जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकी जा सके।
शेयरों में कितना उछाल-
इंडक्शन स्टोव बनाने वाली कंपनियों के शेयरों (Shares of induction stove manufacturing companies) में बुधवार को तेजी देखी गई। Hawkins Cookers Ltd का शेयर बुधवार सुबह डेढ़ फीसदी से ज्यादा बढ़ गया, जबकि पिछले दो दिनों में इसमें 7% से अधिक उछाल आया है। इसी तरह, TTK Prestige Ltd का शेयर बुधवार के कारोबार में लगभग 15% चढ़ गया।
Bajaj Electricals Ltd के शेयर में लगभग 2% की तेजी आई। इसी दिन Stove Krafts के शेयर में करीब 8% की उछाल और Butterfly Gandhimathi Appliances के शेयर में 10% तक की तेजी दर्ज की गई।
