Gold Prices :सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोने और चांदी एक झटके में काफी नीचे आए हैं। सोने और चांदी में गिरावट के पीछ क्या वजह है, चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोने और चांदी दोनों के रेट काफी कम हो गए हैं। इरान इजराइल युद्ध ने सभी बाजारों में हलचल मचा रखी है। वहीं, ऐसे में सेफ हेवन सोने की गिरावट लोगों को परेशानी में डाल रही है।
कितने कम हुए सोने के भाव
MCX पर सोने की कीमतों (Gold prices on MCX) में गिरावट देखने को मिल रही है। कारोबारी सेशन के दौरान सोने के दाम में 1,434 रुपए की गिरावट आई है, जिसके साथ इसका भाव 1,61,869 रुपए के लेवल पर दिखाई दिया। वहीं, सोने की कीमत 1,63,303 रुपए पर बनी हुई थी। आज सोने की कीमत 1,63,149 रुपए पर खुली थी।
MCX पर चांदी की कीमतें
MCX पर चांदी (Silver Prices on MCX) कारोबारी सेशन के दौरान 9,210 रुपए की गिरावट आई है, जिसके साथ यहां पर चांदी 2,68,640 रुपए पर ट्रेड कर रही है। वहीं, एक दिन पहले चांदी के दाम 2,77,850 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 2,76,999 रुपए पर खुली थी।
क्यों हो रही सोने की कीमतों में हलचल
सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह मुनाफावसूली को माना जा रहा है। कल सोने चांदी की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिली थी, परंतु, अब सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। लोगों ने तेजी पर मुनाफा बुक किया है।
क्यों गिर रही है सोने की कीमत
सोने की कीमत ब्याज दरों में कटौती (cut interest rates) की बढ़ती उम्मीदों का असर से भी है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स अपने छह वीक के निचले स्तर 98.76 पर ट्रेड कर रहा था। जिससे डॉलर में कीमत वाला सोना विदेशी मुद्राओं में बेहद कम हो गया। हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक FOMC की मॉनेटरी पॉलिसी बैठकों से पहले ही सोने-चांदी (Gold Rates) में फेरबदल देखा जा रहा है।
