Fixed Deposit Interest Rate : आज के समय में हर कोई घर बैठे पैसे कमाना चाहता है। बाजार में आज निवेश के अनेकों विकल्प मौजूद है। लेकिन जब बात सुरक्षित निवेश और फिक्स्ड ब्याज की आती है तो सभी एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं, क्योंकि एफडी में फिक्स ब्याज मिलता है और पैसा भी पूरी तरह से सेफ रहता है। यदि आप सीनियर सिटीजन है और एफडी (FD) में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आप कुछ ही समय में 82,956 का ब्याज कमा सकते हैं। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
अगर आप एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है। आज हम आपको उस बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस समय एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। यदि आप इस बैंक की एफडी (FD Rate) में 2 लाख रुपये निवेश करते हैं तो कुछ इस समय में 82000 रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमा सकते हैं। चलिए नीचे खबरों में विस्तार से जानते हैं।
7 दिन से 10 साल के लिए कर सकते हैं FD में निवेश –
हम जिस बैंक की बात कर रहे हैं वह बैंक ऑफ बड़ोदा (Bank of Baroda FD Rate) है। इस समय बैंक ऑफ बड़ोदा अपनी ग्राहकों को एफडी स्कीम पर तगड़ा ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ोदा में आप काम से कम 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी (FD Rate) करवा सकते हैं। बैंक अलग-अलग अवधि की एफडी पर अलग-अलग ब्याज ऑफर कर रहा है। फिलहाल बैंक एफडी योजनाओं पर 3.5 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।
444 दिन की स्पेशन एफडी पर इतना मिल रहा ब्याज –
बैंक ऑफ बड़ोदा (BOB FD Rate) अपने ग्राहकों को 444 दिन वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे अधिक ब्याज प्रदान कर रहा है। बैंक 444 दिन वाली BOB Square Drive Deposit Scheme पर आम ग्राहकों को सबसे अधिक 6.45 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को जो 60 साल से ऊपर है, उन्हें 6.95 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा अति वरिष्ठ नागरिक जो 80 साल से ज्यादा उम्र के हैं, उन्हें 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा ये सरकारी बैंक 5 साल की अवधि वाली एफडी पर आम ग्राहकों को 6.30 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7 प्रतिशत तक का ब्याज दर दिया जा रहा है।
जान लें 2 लाख निवेश करने पर कितना फायदा होगा-
यदि आप आम ग्राहक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में 5 साल की एफडी में 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर कुल 2,73,380 रुपए मिलेंगे, जिसमें से 73380 रुपए आपका फिक्स ब्याज होगा। अगर आप सीनियर सिटीजन है और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB FD Rate) में 5 साल की एफडी में 2 लाख रुपये को निवेश करते हैं तो फिर मैच्योरिटी पर कुल 2,81,568 रुपए मिलेंगे। वहीं यदि आप अति वरिष्ट नागरिक हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा की 5 साल वाली एफडी में 2 लाख रुपये निवेश करने पर आपको मैच्योरिटी पर कुल 2,82,956 रुपए मिलेंगे।
