Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में बंपर उछाल के बाद अचानक आज गिरावट आई है। चांदी आज बाजार खुलते ही एक झटके में 5 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती हुई है। वहीं गोल्ड भी सातवें आसमान से धड़ाम गिरा है। अगर आप सोने व चांदी (Gold Rate) के गहने बनाने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
सोने और चांदी की कीमतों ने सबकी नींद उड़ा दी है। आए दिन सोने और चांदी के दाम में बदलाव हो रहा है। कभी रेट तेजी से ऊपर की ओर भाग रहे हैं तो वही एक झटके में नीचे भी आ जाते हैं। पिछले कई दिनों से बंपर उछाल के बाद आज दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट आई है।
12 मार्च 2026 को सोने और चांदी कीमत में बड़ी गिरावट आई है। MCX पर बुधवार सुबह दोनों धातुओं की शुरुआत गिरावट (Gold Silver Rate Down) के साथ हुई है। शुरुआती कारोबार में सोना 1 हजार रुपये तो चांदी 5 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती हुई है।
आज सुबह 11:45 बजे अप्रैल डिलीवरी वाला गोल्ड 570 रुपये की सस्ता होकर 1,62,733 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी (Silver Rate) प्रति किलो 3710 रुपये गिरकर 2,74,140 पर थी। शुरुआत कारोबार के दौरान सोना 1003 रुपये और चांदी 5243 रुपये तक गिर गया था। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दोनों धातुओं की कीमत (Sone Chandi ka rate) कभी ऊपर तो कभी नीचे जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव –
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने में हल्की तेजी आई है। सुबह के समय स्पॉट सोना 0.3 फीसदी महंगा होकर 5,208.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं स्पॉट चांदी 0.1% सस्ता होकर 88.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। तेल की कीमतों (oil prices) में गिरावट और महंगाई की चिंता कुछ कम होने के कारण बाजार में मिश्रित रुख देखने को मिल रहा है। बुधवार को कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया।
इस वजह से आई सोने और चांदी में गिरावट –
सोना-चांदी की कीमत (Gold Silver rate down) में गिरावट को अमेरिका के महंगाई आंकड़ों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, अमेरिका आज फरवरी महीने का कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) जारी करेगा। वहीं शुक्रवार को पर्सनल कंजम्प्शन एक्सपेंडिचर (PCE) डेटा जारी किया जाएगा।
पृथ्वी फिनमार्ट के विशेषज्ञ मनोज कुमार जैन के अनुसार इस सप्ताह सोना-चांदी (Sone Chandi ka rate) में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। डॉलर इंडेक्स में बदलाव, अमेरिका-ईरान युद्ध की स्थिति और अमेरिकी महंगाई के आंकड़े बाजार की दिशा तय करेंगे।
क्या है एक्सपर्ट की राय?
मनोज कुमार के मुताबिक, निवेशक 1,62,000 से 1,61,000 रुपये के आसपास गिरावट पर सोना बाए कर सकते हैं। इसका स्टॉप लॉस 1,59,500 रुपये रखना चाहिए और लक्ष्य 1,64,400 से 1,66,000 रुपये तक रह सकता है। वहीं चांदी में 2,72,000-2,66,600 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी गई है। इसका स्टॉप लॉस 2,61,600 रुपये और लक्ष्य 2,81,000 से 2,85,500 रुपये तक हो सकता है।
