Mausam Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम अचानक करवट बदलने वाला है। पिछले कई दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी के बीच अब झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में बारिश कहां-कहां होगी।
देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम साफ बना हुआ है और गर्मी ने सभी की मुश्किलें बढ़ा दी है। मार्च की शुरूआत के साथ गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लेकिन मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अब यूपी, हरियाणा (Haryana Mausam) समेत 7 राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है।
वहीं, बारिश के साथ अब भीषण लू भी परेशान करने वाली है। 12 मार्च को सौराष्ट्र और कच्छ में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा राजस्थान (Rajasthan Weather), केरल और तमिलनाडु में 12 मार्च और 13 मार्च को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी भारत में भी दोपहर में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
7 राज्यों में बारिश की चेतावनी –
मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक, उत्तर भारत के 7 राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश शुरू होने वाली है। जिन राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है उनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam), जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।
यूपी में इस दिन होगी बारिश –
मौसम विभाग (UP Ka Mausam) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को गरज चमक के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादल गरजने के साथ बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 15 से ज्यादा जिलों में तापमान बढ़ेगा। जिन जिलों में तापमान बढ़ने की चेतावनी है उनमें मेरठ, आगरा, मथुरा, आजमगढ़, अलीगढ़, बागपत, अमरोहा, औरैया, बाराबंकी, बस्ती, भदोही, बुलंदशहर, बरेली, चित्रकूट, अयोध्या और कानपुर शामिल हैं। वहीं, लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
दिल्ली में 12 मार्च को कैसा रहेगा मौसम –
IMD के मुताबिक दिल्ली में 12 मार्च की शाम से आसमान में बादल छाएंगे। वहीं, दिन में तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है और 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इस हवा के चलते प्रदूषण से राहत मिलेगी और एक्यूआई में कमी देखने को मिलेगी। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी –
उत्तराखंड में मौसम विभाग (Uttarakhand Mausam) ने 15 मार्च से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। हालांकि, कल से कुछ जिलों में गर्मी बढ़ने का अनुमान है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है उनमें देहरादून, नैनीताल, चमोली और रुद्रप्रयाग शामिल हैं। देहरादून में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में गर्मी का कहर –
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के मौसम में कल कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन गर्मी अपने तेवर तीखे कर सकती है। कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने वाला है। जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें पटना, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया है। वहीं, पटना (Patna Mausam Update) में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तर भारत के राज्यों में मार्च की शुरूआत में भी गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।
MP में चलेगी लू –
IMD ने कल यानी 12 मार्च को मध्य प्रदेश कई जिलों में भयंकर गर्मी पड़ने और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में भीषण लू चलेगी उनमें दतिया, ग्वालियर, खरगोन, छतरपुर और रतलाम शामिल हैं। वहीं, कल राजधानी भोपाल (Bhopal Weather) में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान वालो भीषण गर्मी के लिए हो जाओ तैयार –
मौसम विभाग ने कल राजस्थान (Rajasthan ka Mausam) में लू चलने की चेतावनी जारी की है। जिनमें जयपुर, सीकर, जोधपुर, अलवर, बाड़मेर, अजमेर, श्रीगंगानगर शामिल हैं। वहीं, दोपहर के समय 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। जयपुर (Jaipur Weather) में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh weather) में 12 मार्च से 17 मार्च तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज आंधी भी चलेगी। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें शिमला,लाहौल-स्पीति, मंडी चंबा, कांगड़ा और कुल्लू शामिल हैं। वहीं, शिमला में कल अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा वेदर –
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) के ताजा अपडेट के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में 12 से 17 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान गरज और बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही 13 से 15 मार्च के दौरान असम और मेघालय में तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश में 12 से 14 मार्च और असम और मेघालय में 13 से 15 मार्च के दौरान हल्की बरसात हो सकती है।
