Gold Silver Price :साल 2025 से ही सोने व चांदी की कीमतों में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां साल 2025 में सोने की कीमतों ने नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। वहीं, ऐसा ही कुछ हाल साल 2026 में भी देखने को मिल रहा है। इस बीच आज 13 मार्च को एक बार फिर सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है।
आज 13 मार्च को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में आज सोने के रेट लगभग 670 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुए हैं। साथ ही चांदी की कीमतों में भी 2060 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती हुई है।
13 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने के रेट 161940 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी कम दर्ज किए गए हैं। वहीं, इन शहरों में 22 कैरेट सोने के रेट 148440 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम रह गए हैं। ऐसे में 13 मार्च को सोने व चांदी दोनों के ही रेट बाजार में कुछ लुढ़क गए हैं। इस बीच अगर आप भी सोने व चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं तो एक बार अपने शहर के रेट जरूर जान लें।
जानें आपके शहर में क्या हैं कीमतें
देश के अलग-अलग शहरों में सोने व चांदी की अलग-अलग कीमतें देखने को मिल रही है। इस बीच आज 13 मार्च को हुई गिरावट के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 161940 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 148445 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया जा रहे हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 24 कैरेट सोने के रेट 161790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 148295 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।
इसके अलावा अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोने के रेट 161840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 148345 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं, सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में आज 13 मार्च को 24 कैरेट सोने के रेट 161790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 148295 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए जा रहे हैं।
गुलाबी नगरी जयपुर में आज 24 कैरेट सोने के रेट 161940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 148445 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं, बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने के रेट 161790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 148295 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए जा रहे हैं।
आज 13 मार्च को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने के रेट 161790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 148295 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। साथ ही भोपाल में इस दौरान 24 कैरेट सोने के रेट 161840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 148345 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए जा रहे हैं।
जानें क्या है चांदी का ताजा भाव
आज 13 मार्च को न सिर्फ सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। बल्कि, घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में भी कटौती हुई है। आज चांदी के रेट 2060 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुए हैं। इसके बाद देश के ज्यादातर शहरों में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 267510 रुपये हो गई है। ध्यान रहे कि इस साल 29 जनवरी को चांदी की कीमतों ने चार लाख रुपये के अपने ऐतिहासिक आंकड़े को पार किया था। 29 जनवरी को चांदी के रेट अब तक के हाईएस्ट थे। इस दिन यह रेट 420048 रुपये प्रति किलोग्राम थे।
