Gold Price : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी समय से तेजी दर्ज की जा रही है। बता दें कि अब इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कीमतों में गिरावट आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं दिल्ली से चेन्नई तक सोने के क्या रेट चल रहे हैं।
लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों में अब गिरावट का दौर बना हुआ है। आज सोने की कीमतों में शानदार गिरावट दर्ज की गई है। सोने और चांदी की कीमतों (Sone chandi ka rate) में गिरावट का ये दौर आने वाले दिनों में भी बना रहेगा। सोने की कीमतों में आ रही गिरावट की सबसे मुख्य वजह अंतराष्ट्रीय बाजार में आ रहे उतार चढ़ाव को बताया जा रहा है। खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज सोने के क्या रेट है।
सोने और चांदी की कीमत
सोने-चांदी की कीमत आज 13 मार्च को बड़ा बदलाव दर्ज किया जा रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 999 प्यूरिटी वाला सोना (24K Gold Price) 159,624 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। इससे पहले बीते बुधवार को यह 160230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा था। इसका मतलब है कि आज ये 606 रुपये सस्ता हो गया है। 995 प्यूरिटी वाले के गोल्ड की कीमत (Gold Price Today) के बारे में बात करें तो ये 158,985 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसमें 603 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को इसकी कीमत 159588 रुपये पर कारोबार कर रही थी।
916 प्यूरिटी वाले गोल्ड की कीमत
वहीं, 916 प्यूरिटी वाला गोल्ड आज 146,216 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसका पिछला बंद प्राइस 146771 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसका मतलब है कि आज ये 555 रुपये सस्ता (Gold Price Fall) हो गया है। वहीं, bullions.co.in के अनुसार, आज 24 कैरेट के सोने की कीमत में 450 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। ये 162,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
आज इस रेट मिल रही है चांदी
IBJA के द्वारा जारी किये गए डेटा के मुताबिक, अगर चांदी की कीमत (Chandi ka rate) के बारे में बात करें तो आज एक किलो चांदी की कीमत 263,800 रुपये पर कारोबार कर रही है। इससे पहले बीते बुधवार को ये 266010 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी। इसका मतलब है कि आज चांदी की कीमत (Silver Price Today) में 2210 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई है। वहीं, बुलियंस.को पर चांदी 269,460 रुपये प्रति किलो के हिसाब से कारोगार कर रही है। इसमें 110 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि आईबीजेए (IBJA Gold Silver Price) दिन में दो बार सोने- चांदी के रेट जारी करता है।
एक्सपर्ट ने कही ये बात
एक्सपर्ट्स का मानना है कि चांदी पर दबाव बना रहा है क्योंकि निवेशकों ने अपना ध्यान अमेरिकी डॉलर की ओर मोड़ दिया है। अमेरिकी डॉलर की चाल प्रभाव कीमती धातुओं (Gold Price hike reason) जैसी गैर-लाभकारी संपत्तियों की मांग को प्रभावित कर रहा है। एक्सपर्ट्स ने बताया है कि चांदी की कीमतें इस समय कई तरह के वृहद आर्थिक कारकों से प्रभावित हो रही हैं। एक ओर, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव की वजह से सुरक्षित-निवेश वाली संपत्तियों (Sone ka rate) की मांग बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर, डॉलर के मजबूत होने तथा बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी की वजह से चांदी की कीमतों में ज्यादा उछाल नहीं आ पा रहा है।
