Gold Silver Rate – कीमती धातुओं के बाजार में आज अलग-अलग रुख देखने को मिल रहा है। जहां सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है, वहीं चांदी के भाव में गिरावट आई है। निवेशक अब यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि दोनों धातुओं की कीमतें अलग दिशा में क्यों जा रही हैं और आगे क्या संकेत मिल रहे हैं-
सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। 13 मार्च की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना (24 carat gold in Delhi) 1,63,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 900 रुपये (0.54 प्रतिशत) महंगा होकर 1,65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था।
बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव (Growing geopolitical tensions) के बीच सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोने की मांग बढ़ने से कीमतों को समर्थन मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,189.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
देश के प्रमुख शहरों के गोल्ड रेट-
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price in Delhi) 163470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 149860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई (Mumbai Gold Price), चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 149710 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 163320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 carat gold price in Bangalore) 163320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 149710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर – 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) – 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली – 149860 – 163470
मुंबई – 149710 – 163320
अहमदाबाद – 149760 – 163370
चेन्नई – 149710 – 163320
कोलकाता – 149710 – 163320
हैदराबाद – 149710 – 163320
जयपुर – 149860 – 163470
भोपाल – 149760 -163370
लखनऊ – 149860 – 163470
चंडीगढ़ – 149860 – 163470
अमेरिका-इजरायल (US-Israel) और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) ने कहा कि ईरान में हमला करने के लिए अब लगभग कुछ भी बाकी नहीं बचा है, इसलिए यह युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। एक मीडिया साक्षात्कार में ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की सैन्य कार्रवाई ने लगभग सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। उनके अनुसार, “अब बस थोड़ा-बहुत ही बाकी है… जब मैं चाहूं, यह युद्ध खत्म हो सकता है।”
हालांकि अमेरिका के इस बयान के बीच इजरायल काट्ज ने साफ किया कि इजरायल तब तक लड़ाई जारी रखेगा, जब तक उसके सभी सैन्य लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते और निर्णायक जीत हासिल नहीं हो जाती। यह संघर्ष 28 फरवरी 2026 को तब शुरू हुआ, जब इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए हवाई हमले किए। इसके कुछ ही घंटों बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई में मिसाइल और ड्रोन से इजरायल पर हमले किए। इसके साथ ही ईरान ने मध्य-पूर्व (Iran in the Middle East) के कई अन्य देशों को भी निशाना बनाया है।
चांदी की कीमत (silver price)-
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में 13 मार्च की सुबह गिरावट दर्ज (silver price fall) की गई है। चांदी 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 4,275 रुपये (1.53 प्रतिशत) टूटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव (Spot price of silver in the international market) 86.69 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई थी।
