MCX Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह तक चांदी में तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन शाम होते ही चांदी गिर गई है। सोने में भी नरमी देखने को मिली है। सुबह के मुकाबले सोने के रेट भी कम हुए हैं।
सोने और चांदी की कीमत एक निश्चित बिंदु के आसपास चल रही हैं। पिछले कई दिनों से गिरावट ज्यादा देखने को मिल रही है, जबकि बढ़ोतरी कम हो रही है। हालांकि सोना और चांदी बहुत अधिक नीचे भी नहीं जा रहे हैं। दोनों कीमती धातुओं के दाम एक बिंदु के इर्द गिर्द घूम रहे हैं। आज सुबह चांदी बढ़ोतरी के ग्राफ पर चल रही थी जो शाम होते-होते गिर गई है। एमसीएक्स पर सोने में भी नरमी देखने को मिली है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी की कहां पर क्या कीमत चल रही है-
एमसीएक्स पर चांदी में गिरावट
एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में शाम को गिरावट आई है। सुबह तक चांदी 2 हजार से भी ज्यादा ऊपर चल रही थी, लेकिन शाम के समय एमसीक्स पर चांदी (MCX Silver Rates) की कीमत 2,56,262 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यानी की चांदी में 270 रुपये यानी 0.11% प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं, चांदी का आज का न्यूनतम भाव तो 2,54,412 रुपये तक जा चुका है। वहीं, चांदी का अधिकतम भाव 2,62,899 रुपये प्रति किलो ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी का आज का ओपनिंग प्राइस 2,61,457 रुपये था। वहीं, कल चांदी 2,56,532 रुपये पर बंद हुई थी।
एमसीएक्स पर सोने के दामों में भी देखने को मिली नरमी
एमसीएक्स पर सोने के दामों (MCX Gold Rates) में भी नरमी देखने को मिल रही है। फिलहाल सोने की कीमत 1,56,101 रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है जोकि 365 रुपये यानी 0.23% प्रतिशत की बढ़ौतरी है, जबकि सुबह के समय सोना 2 हजार रुपये तक ऊपर चल रहा था। आज सोने का न्यूनतम भाव 1,55,739 रुपये रहा है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव 1,57,580 रुपये दर्ज किया गया है। जबकि सोने का ओपनिंग प्राइस 1,56,891 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। कल सोना 1,55,736 पर बंद हुआ था।
इंटरनेशनल लेवल पर चांदी में भी दिखाई दी बढ़ोतरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का बाजार (Silver Price Hike) अभी भी ग्रीन प्वाइंट पर ही ट्रेड कर रहा है। चांदी की कीमत 80.805 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। वहीं, इसमें 0.123 डॉलर यानी कि +0.15% की बढ़ौतरी हुई है। वहीं, चांदी का आज का ओपनिंग रेट 80.92 डॉलर रहा है। चांदी का आज का अधिकतम भाव 82.76 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, न्यूनतम भाव 79.92 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, चांदी का पिछला बंद भाव 80.682 डॉलर प्रति औंस रहा है।
इंटरनेशनल लेवल पर सोना अभी भी पॉजिटिव प्वाइंट पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) में तेजी दिखी है। इंटरनेशनल लेवल पर सोना 5,014.10 डॉलर प्रति औंस पर चला गया है। सोने की कीमतों में 11.90 डॉलर प्रति औंस यानी कि 0.24% की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोने का ओपनिंग प्राइस 5,012.20 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, आज सोन का अधिकतम भाव 5,049.40 व न्यूनतम भाव 4,994.80 और कल का बंद भाव 5,002.20 डॉलर प्रति औंस रहा है।
