Sone Chandi ka rate – सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद आए दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। आज 18 मार्च मंगलवार को बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुओं के रेट ने लंबी छलांग लगाई है। MCX पर सोने और चांदी के भाव में बंपर तेजी दर्ज की गई है। चांदी एक झटके में 5 हजार रुपसे से ज्यादा महंगी हुई है वहीं सोना 1200 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है। अगर आप सोने व चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आज का ताजा रेट जरूर जान लें।
सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। एक दो दिन हल्की गिरावट के बाद फिर रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचते हैं। बीते दिनों आई गिरावट के बाद आज दोनों कीमती धातुओं के रेट (Sone Chandi ka Bhav) में बंपर उछाल आया है। आज 18 मार्च को MCX पर सुबह बाजार खुलते ही रेट 7वें आसमान पर जा पहुंचे हैं।
MCX पर सोने और चांदी का ताजा भाव –
MCX पर शुरुआती कारोबार में सोना 1000 रुपये से ज्यादा महंगा हुई है जबकि चांदी की कीमत (MCX Silver Rate Today) लगभग 5,000 रुपये की तेजी देखने को मिली। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला गोल्ड पिछले सत्र में 1,55,736 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर क्लोज हुआ था और आज यह 1,56,891 रुपये पर ओपन हुआ है। शुरुआती कारोबार में यह 1,260 रुपये से ज्यादा महंगा होकर 1,56,996 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा है। सुबह 9 : 30 के आसपास सोना 964 रुपये की तेजी के साथ 1,56,700 रुपये पर ट्रेड करता हुआ नजर आया।
17 मार्च को सोने और चांदी में आई थी बड़ी गिरावट –
5 मई की डिलीवरी वाली चांदी (Chandi ka rate) पिछले सत्र में 2,56,532 रुपये प्रति किलो के भाव पर क्लोज हुई थी और आज यह 4,925 रुपये की तेजी के साथ 2,61,457 रुपये पर ओपन हुआ है। आज सुबह 9:30 के आसपास यह 2,919 यानी 1.14 फीसदी महंगी होकर 2,59,451 रुपये पर कारोबार कर रही थी। इससे पहले सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी (Delhi Silver Price) 9,000 रुपये सस्ती होकर 2.56 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी, जबकि सोना 2,950 रुपये टूटकर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव –
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। शुरुआती कारोबार में स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी महंगा होकर $5,007.61 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह अप्रैल डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (US gold futures) 0.2 फीसदी की तेजी के साथ $5,011.70 पर था। इस बीच स्पॉट चांदी (Silver Rate) 0.2 फीसदी गिरावट के साथ $80.58 प्रति औंस पर था।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव –
चेन्नई में सोने का ताजा भाव
22 कैरेट सोना – 1,17,672 रुपये प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट सोना -1,28,376 रुपये प्रति 8 ग्राम
हैदराबाद में सोने का भाव –
22 कैरेट सोना – 1,15,432 रुपये प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट सोना -1,25,928 रुपये प्रति 8 ग्राम
दिल्ली में सोने की कीमत
22 कैरेट सोना – 1,15,552 रुपये प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट सोना -1,26,048 रुपये प्रति 8 ग्राम
मुंबई गोल्ड रेट –
22 कैरेट सोना – 1,15,432 रुपये प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट सोना -1,25,928 रुपये प्रति 8 ग्राम
