Rohit Sharma: MI vs KKR मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से एक ऐसी भूल हो गई जिससे MI को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा।
MI vs KKR, Rohit Sharma Mistake: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
इस मुकाबले में केकेआर की ओर से सबसे ज्यादा महफिल युवा अंगकृष रघुवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने लूटी। अंगकृष रघुवंशी ने भी 29 गेंदों पर 51 रनों की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से एक ऐसी भूल हो गई जिससे MI को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, केकेआर की पारी के 15वें ओवर में मुंबई इंडियंस को एक बड़ी गलती का खामियाजा उठाना पड़ा। अल्लाह गजनफर की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने लॉन्ग-ऑन की तरफ एक शॉट खेला। रोहित शर्मा ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से फिसल गई और बाउंड्री को जा लगी। उस समय अंगकृष रघुवंशी सिर्फ 21 रन पर खेल रहे थे। रोहित की ओर से छोड़ा गया ये कैच ने मुंबई को काफी भारी पड़ा।

Rohit Sharma से हुई बड़ी चूक
कैच छूटने के बाद रघुवंशी ने मौके का पूरा फायदा उठाया और अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए कुल 51 रन बना दिए। यानी कैच छूटने के बाद उन्होंने 30 रन और बनाए। इस ड्रॉप कैच ने केकेआर की पारी को और मोमेंटम दिया और स्कोर 220 के पार पहुंचाने में मदद की। अंगकृष रघुवंशी ने अपनी इस पारी के दौरान 175.86 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
अंगकृष रघुवंशी ने खेली अर्द्धशतकीय पारी
अंगकृष रघुवंशी ने अपनी इस पारी के दौरान अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह के साथ अहम साझेदारियां कीं. उन्होंने रहाणे के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़े। इसके बाद चौथे विकेट के लिए रिंकू के साथ 30 गेंदों पर 60 रनों की साझेदारी निभाई।
