MI vs KKR: मुंबई की जीत और रोहित के धमाके के साथ-साथ वानखेडे स्टेडियम में एक कपल का प्रपोजल वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।
MI vs KKR मैच का आयोजन रविवार, 29 मार्च को वानखेडे स्टेडियम में हुआ। रनों की बारिश के बीच एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सीरियस मैच में भी सबको ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।
मुंबई की जीत और रोहित के धमाके के साथ-साथ वानखेडे स्टेडियम में एक कपल का प्रपोजल वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।
MI vs KKR मैच के दौरान दिखा कपल रोमांस
दरअसल, एमआई की जर्सी पहने पुरुष फैन ने केकेआर की जर्सी पहनी लड़की को प्रपोज करने के लिए अपने घुटने पर बैठने का प्रयास किया, तो उनके हाथ से अंगूठी फिसलकर नीचे जा गिरी। कैमरामैन सहित स्टैंड्स में मौजूद अन्य फैंस ने अंगूठी ढूंढना शुरू किया। छोटे से प्रयास के बाद अंगूठी मिली तो एमआई के फैन को सौंपी गई।
बॉयफ्रेंड के हाथ से गिरी रिंग
बस फिर क्या था। लड़के ने लड़की की उंगली में अंगूठी पहनाई और जवाब में उसे हां मिला। दोनों एक-दूसरे से गले मिले। आस-पास मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर इस कपल की हौसलाअफजाई की और रिश्ते में आने की एक-दूसरे को बधाई दी। 24 सेकंड की यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।

MI vs KKR: रोहित शर्मा का धमाका
मैदान पर असली मनोरंजन हिटमैन रोहित शर्मा ने किया। उन्होंने मात्र 38 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। रोहित ने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 205 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर वानखेड़े के क्राउड को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी इस पारी ने मुंबई की 6 विकेट से जीत की नींव रखी।
