Arjun Tendulkar को आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख में खरीदा था। अर्जुन को लेकर हर किसी के मन में ये सवाल था कि उन्होंने इस सीजन MI का साथ छोड़ने का फैसला क्यों किया? अब इस मुद्दे पर अर्जुन तेंदुलकर ने खुद चुप्पी तोड़ी है।
Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट से पहले मिनी ऑक्शन में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर हर किसी की नजरें बनी हुई थीं। उन्होंने इस बार मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर ऑक्शन में उतरने का फैसला किया था।
अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख में खरीदा था। अर्जुन को लेकर हर किसी के मन में ये सवाल था कि उन्होंने इस सीजन MI का साथ छोड़ने का फैसला क्यों किया? अब इस मुद्दे पर अर्जुन तेंदुलकर ने खुद चुप्पी तोड़ी है।
Arjun Tendulkar ने तोड़ी चुप्पी?
शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अर्जुन ने मुंबई इंडियंस में अपने अनुभव और फ्रेंचाइजी में मिले मौकों के बारे में बात की। अर्जुन से पूछा गया, आपने मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैच खेले और अच्छी गेंदबाजी की। आपकी स्विंग अच्छी थी। तो क्या आपको लगता है कि आपको और मौके मिलने चाहिए थे?

क्या बोले Arjun Tendulkar?
इस पर अर्जुन ने कहा, “ऐसा किसे नहीं लगता? कोई भी बेंच पर नहीं बैठना चाहता। हम कड़ी मेहनत करना चाहते हैं और जब मौका मिले तो अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।” अर्जुन ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर भी बात की। उन्होंने कहा, “11 खिलाड़ियों को चुनिए और खिलाइए। क्योंकि टी20 इंटरनेशनल में, और किसी भी अन्य लीग में कोई ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नहीं होता। मैं पर्सनली ‘इस रूल के खिलाफ हूं।”
Arjun Tendulkar का आईपीएल करियर
अर्जुन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस की तरफ से की थी। साल 2023 में उन्हें टीम के लिए पहली बार खेलने का मौका दिया था। उस सीजन उन्होंने 4 मैच खेलते हुए 3 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद साल 2024 में उन्हें केवल 1 मैच में ही खेलने का मौका मिला और उसमें वो एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए।
