राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद IPL 2026 की अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जहां टॉप के लिए कड़ी टक्कर है, जबकि कई बड़ी टीमें अभी भी निचले पायदान पर जूझ रही हैं।
IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 का सीजन अब रोमांच के चरम पर पहुंचता जा रहा है, जहां हर मैच के साथ अंक तालिका का गणित बदल रहा है। टीमों के बीच टॉप पोजिशन के लिए जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है और एक छोटी सी जीत-हार भी रैंकिंग को पूरी तरह बदल दे रही है।
मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले ने इस जंग को और दिलचस्प बना दिया। इस मैच के बाद अंक तालिका में बड़ा फेरबदल देखने को मिला, जहां कुछ टीमें ऊपर चढ़ीं तो कुछ को नीचे खिसकना पड़ा।
IPL 2026: राजस्थान की जीत से टॉप पर कब्जा, मुंबई को झटका
बारिश से प्रभावित मुकाबले (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर न सिर्फ जीत की हैट्रिक लगाई, बल्कि अंक तालिका में भी टॉप पोजिशन हासिल कर ली। 11-11 ओवर के इस मैच में राजस्थान ने शानदार खेल दिखाया और तीसरी लगातार जीत दर्ज की। तीन मैचों में तीन जीत के साथ राजस्थान के अब 6 अंक हो गए हैं और उसका नेट रन रेट भी काफी मजबूत है। ऐसे में फिलहाल टीम टॉप पर मजबूती से काबिज नजर आ रही है।

IPL 2026: पंजाब दूसरे नंबर पर, RCB और दिल्ली बराबरी पर
अंक तालिका में पंजाब किंग्स ने भी शानदार प्रदर्शन के दम पर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। टीम ने तीन मैचों में दो जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बारिश के कारण प्रभावित हुआ था, जिससे उसे एक अंक मिला। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के 4-4 अंक हैं और दोनों टीमें क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद हैं। टॉप-4 की रेस में ये मुकाबला और भी कड़ा होता जा रहा है।

IPL 2026: मुंबई समेत कई टीमें मिड टेबल में फंसी
सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें 2-2 अंकों के साथ पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर हैं। हालांकि मुंबई के पास टॉप-4 में जाने का मौका था, लेकिन हार ने उनकी राह मुश्किल कर दी।
मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट भी अन्य टीमों की तुलना में कमजोर है, जिसके कारण वह इन टीमों में सबसे नीचे है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में एक अंक है, जबकि गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी पहली जीत की तलाश में हैं।
IPL 2026: दिल्ली बनाम गुजरात मुकाबला रहेगा बेहद अहम
अब सभी की नजरें 8 अप्रैल को होने वाले दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले पर टिकी हैं, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस इस मैच में अपनी पहली जीत दर्ज कर अंक तालिका में खाता खोलना चाहेगी, वहीं दिल्ली के पास जीत के साथ टॉप पर पहुंचने का शानदार मौका होगा। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है।
