GT vs KKR: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया। ये जीटी की तीसरी जीत और केकेआर की 5वीं हार रही।
GT vs KKR: आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। जिसमें गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट से आसान जीत हासिल की।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने एक बार शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 86 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान गिल ने 8 चौके और 4 छक्के लगाते हुए केकेआर के गेंदबाजों की धज्जियां ही उड़ा डालीं।
GT vs KKR मैच के बाद पॉइंट टेबल का हाल?
इस मुकाबले में जीत के बाद गुजरात टाइटंस 6 अंक और +0.018 नेट रनरेट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। ये जीटी की इस सीजन में तीसरी जीत रही। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी जीत का खाता नहीं खोल पाई है, केकेआर 1 अंक और -1.149 रनरेट के साथ सबसे आखिरी पायदान (10वें) पर हैं।
GT vs KKR: आखिरी ओवर्स में गुमराह हुई केकेआर
कोलकाता ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जिसने एक बार के लिए हर किसी को हैरान कर दिया। यही हुआ भी और सिर्फ 32 रन पर टीम ने 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद रोवमैन पावेल (27) और कैमरन ग्रीन ने एक साझेदारी कर पारी को संभाला।
यहां से ग्रीन (79) ही टीम को आगे ले गए और उन्होंने सीजन का पहला अर्धशतक जमाया मगर आखिरी 5 ओवर में कोलकाता सिर्फ 32 रन बना सकी, जिसके चलते टीम 180 रन पर ऑल आउट हो गई। गुजरात के लिए रबाडा ने 3, जबकि सिराज और अशोक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।
GT vs KKR: शुभमन गिल का धमाका
इसके जवाब में कोलकाता के लिए एक बार फिर कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन (22) ने अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए 57 रन जोड़े। फिर जॉस बटलर (25) ने भी कुछ बड़े शॉट्स लगाए और आउट हो गए मगर दूसरी ओर से कप्तान शुभमन गिल (86) क्रीज पर जमे रहे और उन्होंने लगातार तीसरा अर्धशतक जमाते हुए टीम की जीत की कहानी लिख दी।

हालांकि वो अपना शतक पूरा नहीं कर सके और जीत से कुछ ही रन पहले आउट हो गए। शाहरुख खान और राहुल तेवतिया ने मिलकर टीम को आखिरी ओवर में जीत दिला दी।
