SRH vs CSK मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मैथ्यू शॉर्ट के एक ओवर में 25 रन कूटे और सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया।
SRH vs CSK, Abhishek Sharma broke record: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रन बरसते हुए नजर आए। सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिसने फैंस को रोमांचित कर दिया। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और सीएसके के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला।
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन यह फैसला शुरुआती ओवरों में गलत साबित होता नजर आया। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले चार ओवर में ही स्कोर 38 रन तक पहुंचा दिया, जिसके बाद पांचवें ओवर में अभिषेक ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
SRH vs CSK: मैथ्यू शॉर्ट की उड़ाई धज्जियां, 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी
पारी (SRH vs CSK) का पांचवां ओवर करने आए मैथ्यू शॉर्ट को अभिषेक शर्मा ने निशाने पर लिया। उन्होंने इस ओवर में लगातार तीन चौके और दो छक्के जड़ते हुए गेंदबाज की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। इस ओवर में कुल 25 रन आए और सनराइजर्स हैदराबाद ने सिर्फ 5 ओवर में 60 रन का आंकड़ा पार कर लिया। इसी दौरान अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जो 16 गेंदों में फिफ्टी का था।

SRH vs CSK: हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
15 गेंद – अभिषेक शर्मा बनाम CSK
16 गेंद – अभिषेक शर्मा बनाम MI
16 गेंद – ट्रैविस हेड बनाम DC
16 गेंद – ट्रैविस हेड बनाम LSG
अभिषेक शर्मा मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ 20 गेंद से कम में अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

SRH vs CSK: 22 गेंदों में खेली 59 रन की विस्फोटक पारी
अर्धशतक पूरा करने के बाद भी अभिषेक शर्मा नहीं रुके और तेजी से रन बनाते रहे। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन ठोक दिए। उनकी इस तूफानी पारी में चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिली। हालांकि 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर जेमी ओवरटन ने उन्हें आउट कर चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ी राहत दिलाई। लेकिन तब तक वह अपनी टीम को शानदार स्थिति में पहुंचा चुके थे।
