RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल काफी दर्द में नजर आए जिस वजह से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।
RCB vs DC, Axar Patel injury concern: आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेहद करीबी मैच देखने को मिला, जिसका फैसला अंतिम ओवर में हुआ। दोनों ही टीमों ने हर विभाग में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, जिसकी वजह से मुकाबला आखिरी क्षणों तक रोमांचक बना रहा।
अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार अंदाज में मैच फिनिश करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मात दे दी। डेविड मिलर ने बेहतरीन फिनिशिंग की, लेकिन कप्तान अक्षर पटेल काफी परेशानी में नजर आए और इसी वजह से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।
RCB vs DC: अक्षर पटेल को छोड़ना पड़ा मैदान
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य का पीछा कर रही थी, जहां अंत में मैच काफी करीब पहुंच गया था। हालांकि, टीम के कप्तान अक्षर पटेल क्रैम्प्स की वजह से दर्द में नजर आ रहे थे। आखिरकार दर्द से परेशान होकर उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। क्रैम्प्स के कारण उन्होंने खुद को रिटायर्ड आउट घोषित कर लिया। उनकी जगह डेविड मिलर बल्लेबाजी करने आए।
AXAR PATEL FORCED OFF WITH CRAMP 😬
Axar Patel walks off the field after struggling with cramps, accompanied by Ashutosh and the physio.
Krunal Pandya lends a helping hand as play pauses again.
Despite the discomfort, Axar leaves with a smile 💛 pic.twitter.com/Pn7Bu3F42t
— Puneet Awasthi (@PuneetA77622712) April 18, 2026
RCB vs DC: क्रुणाल पांड्या ने जीता दिल
अक्षर पटेल को देखने के लिए फिजियो मैदान पर आए थे। जब वह मैदान से बाहर जा रहे थे, तब क्रुणाल पांड्या ने शानदार खेल भावना दिखाई। चलने में दिक्कत होने पर क्रुणाल ने उन्हें अपना कंधा दिया और बाहर जाने में मदद की। इस जेस्चर ने सभी का दिल जीत लिया।

RCB vs DC: डेविड मिलर ने दिल्ली कैपिटल्स को जिताया मुकाबला
अक्षर पटेल के रिटायर्ड आउट होने के बाद डेविड मिलर मैदान पर आए। उन्होंने अंतिम ओवर में लगातार 2 छक्के और 1 चौका लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को शानदार जीत दिला दी। दिल्ली कैपिटल्स ने ये मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया था। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 175 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स ने एक गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
