Axar Patel: दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद से कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश नजर आए। इसी के साथ उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी करुण नायर पर भी तंज कसा।
Axar Patel: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ पंजाब किंग्स ने 265 रनों के टारगेट को 18.5 ओवर में का चेज करते हुए नया इतिहास रच दिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों का स्कोर बोर्ड पर टांगा। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल और नीतीश राणा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया लेकिन इसके बाद डीसी के गेंदबाज टीम को संभाल नहीं पाए।
Axar Patel ने किसपर कसा तंज?
दिल्ली कैपिटल्स की फील्डिंग और गेंदबाजी ने मैच का पूरा रुख ही पलट दिया। जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात झेलनी पड़ी। डीसी की गेंदबाजी के दौरान फील्डर्स ने कई अहम कैच छोड़े जो टीम की हार की मुख्य वजह बनी। DC की हार के बाद से कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश नजर आए। इसी के साथ उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी करुण नायर पर भी तंज कसा।

हम हारना डिजर्व करते हैं: Axar Patel
अक्षर पटेल ने मैच के बाद कहा, ‘जिस तरह की विकेट थी, अगर आप अपने गेंदबाजों को सपोर्ट नहीं करोगे और मौके मिस करोगे तो मेरे हिसाब से हम हारना डिजर्व करते थे। यह मेन पॉइंट है। पिच अच्छी थी और छोटा ग्राउंड है तो छक्के तो लगने ही हैं। हालांकि जब मौके आते हैं और आप मौके गंवा देते हैं, चांस छोड़ देते हैं, जैसा कि हमने आज किया।’
उन्होंने आगे कहा, ‘इस तरह की विकेट पर अगर आप अपने बॉलर्स को बैक नहीं करोगे तो मुश्किल हो जाता है। वहीं हमको अपनी गेंदबाजी युनिट को भी देखना होगा। जिस तरह से हमने पावरप्ले में गेंदबाजी की, तेज गेंदबाज, फील्डिंग और जो मौके हमने गंवाए… वो हमारे हार के अहम कारण हैं। क्योंकि इस तरह की विकेट पर 264 काफी अच्छा स्कोर था।’
करुण नायर ने छोड़े श्रेयस अय्यर के दो कैच
बता दें कि करुण नायर ने फील्डिंग के दौरान 28 और 35 रन पर श्रेयस अय्यर के दो कैच छोड़े थे। वही मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। अय्यर नाबाद 71 रन बनाकर वापस डग आउट में लौटे। उन्होंने रन चेज में अपनी टीम के लिए कप्तानी पारी खेली। ये दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन में चौथी हार है। दिल्ली कैपिटल्स के 6 अंक हैं और वे पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर हैं।
