RR vs SRH: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की। खराब शुरुआत के बाद हैदराबाद ने लगातार चौथी जीत अपने नाम की है।
RR vs SRH Match Report: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 36वां मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने जीत के अभियान को जारी रखा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस जीत के साथ उन्होंने 2 अहम अंक भी अपने नाम किए।
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पहला विकेट जल्दी गिरने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की और मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम कर बड़ी जीत दर्ज की।
RR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने दर्ज की लगातार चौथी जीत
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की। खराब शुरुआत के बाद हैदराबाद ने दमदार वापसी की और राजस्थान रॉयल्स को हराकर इस सीजन की लगातार चौथी जीत अपने नाम की।
4️⃣h consecutive win ✅
4️⃣th highest successful chase in #TATAIPL history ✅#SRH paint the Pink City ORANGE with a clinical win 🎨🧡
Scorecard ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/bKWZOIAgZo
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
RR vs SRH: राजस्थान रॉयल्स ने बनाए 234 रन
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। वैभव सूर्यवंशी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने इस मुकाबले में 100 रन बनाए, हालांकि बाकी बल्लेबाजों से ज्यादा सहयोग नहीं मिला। इसी वजह से राजस्थान रॉयल्स निर्धारित 20 ओवर में 228 रन ही बना सकी।

RR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड के रूप में पहला झटका जल्दी लगा। हालांकि इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच 132 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसने मैच पूरी तरह हैदराबाद के पक्ष में मोड़ दिया। ईशान किशन ने 74 रनों की दमदार पारी खेली, वहीं अभिषेक शर्मा ने 57 रन बनाए। बाद में बाकी बल्लेबाजों के योगदान से हैदराबाद ने 9 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
