गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में भी एमएस धोनी की वापसी नहीं हुई हैं। फिट होने के बावजूद भी धोने वापसी नहीं कर रहे है जिसकी पीछे की वजह जानकार आप भी सलाम करेंगे।
CSK vs GT Why MS Dhoni not making his comeback: चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला खेल रही है। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को निराशा हाथ लगी है, क्योंकि इस मैच में भी एमएस धोनी की वापसी नहीं हुई है।
धोनी की गैरमौजूदगी ने एक बार फिर फैंस के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी अब फिट हैं, लेकिन इसके बावजूद वह खुद वापसी टाल रहे हैं। उनकी सोच जानकर हर क्रिकेट प्रेमी उन्हें सलाम करेगा।
CSK vs GT: फिट होने के बाद भी क्यों नहीं खेल रहे धोनी?
रिपोर्ट्स के अनुसार एमएस धोनी अपनी पुरानी चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और फिटनेस टेस्ट भी पास कर चुके हैं। यानी शारीरिक रूप से वह मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। इसके बावजूद धोनी का मानना है कि मौजूदा समय में टीम जिस संतुलन के साथ खेल रही है, उसमें अचानक वापसी करने से प्लेइंग 11 का संयोजन बिगड़ सकता है। वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से किसी युवा खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़े।
CSK vs GT: माइकल हसी ने दिया बड़ा अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने भी धोनी की फिटनेस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब भी धोनी वापसी करेंगे, वह केवल प्रभाव खिलाड़ी नहीं बल्कि मुख्य विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका में उतरेंगे। हसी ने बताया कि अभ्यास सत्र में धोनी शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि विकेटकीपिंग और विकेटों के बीच दौड़ते समय पैरों पर पड़ने वाले दबाव को लेकर सावधानी बरती जा रही है।

CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह
CSK vs GT: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
