MI vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वानखेड़े के मैदान में अपना सबसे सफल रन चेज करते हुए मुंबई इंडियंस ने अहम जीत दर्ज की है।
MI vs LSG Match Report: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने अपने घर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 अप्रैल के बाद इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।
अंक तालिका में 9वें पायदान पर मौजूद मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को आसानी से मात दी। वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स को एक और हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।
MI vs LSG: सबसे सफल रन चेज कर मुंबई इंडियंस ने जीता मुकाबला
इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस 229 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की शानदार पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 8 गेंद शेष रहते आईपीएल इतिहास की अपनी सबसे सफल रन चेज पूरी कर ली और सीजन की तीसरी जीत अपने नाम दर्ज की।
MI vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाए 228 रन
इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी की। जोश इंग्लिस के जल्दी आउट होने के बाद निकोलस पूरन और मिचेल मार्श के बीच दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की अहम साझेदारी हुई। निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 63 रन और मिचेल मार्श ने 25 गेंदों में 44 रन बनाए। इनके आउट होने के बाद पारी थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन अंत में हिम्मत सिंह की जुझारू पारी की मदद से टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 228 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

MI vs LSG: रोहित-रिकेल्टन की साझेदारी से जीती मुंबई इंडियंस
229 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने मुंबई इंडियंस को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 143 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। रयान रिकेल्टन ने 32 गेंदों में 83 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद नमन धीर और विल जैक्स ने आसानी से पारी को फिनिश करते हुए टीम को जीत दिला दी।
