SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए एक आसान और अहम जीत अर्जित की है। इस जीत के साथ हैदराबाद अंक तालिका के टॉप पर पहुंच गई।
SRH vs PBKS Match Report: सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में अंक तालिका की टॉप-2 टीमें आमने-सामने थीं। मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अहम जीत अपने नाम की।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है, जबकि पंजाब किंग्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।
SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद ने दर्ज की अहम जीत
इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को हर विभाग में पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद गेंदबाजों ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और टीम ने मुकाबला 33 रनों से अपने नाम कर लिया।
SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया विशाल स्कोर
इस मुकाबले (SRH vs PBKS) में सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने क्रमशः 35 और 38 रन की तेज पारियां खेलीं। इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने पारी को शानदार तरीके से संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ते हुए टीम का स्कोर 20 ओवर में 235 रन तक पहुंचा दिया। ईशान किशन ने 55 रन बनाए, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 69 रन की विस्फोटक पारी खेली।

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी लड़खड़ाई
236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 23 रन के स्कोर पर अपने 3 अहम विकेट गंवा दिए। हालांकि कूपर कॉनॉली ने एक छोर संभालते हुए शानदार शतक जड़ा, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। इसी वजह से पंजाब किंग्स की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और मुकाबला 33 रनों से हार गई।
