पंजाब किंग्स को हराने के बाद से सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी टीम की जीत सेलिब्रेट कर रही है लेकिन उनका ये वीडियो देख पंजाब किंग्स के फैंस के दिल पर जरूर सांप लोट रहा होगा।
SRH vs PBKS, Kavya Maran: आईपीएल के 19वें सीजन के 49वें मुकाबले में जब सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराकर पॉइंट टेबल पर पहला स्थान हासिल किया। श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स लंबे समय से टेबल टॉपर थी लेकिन लगातार तीसरी हार के बाद से पीबीकेएस ने अपनी पोजिशन गंवा दी।
पंजाब किंग्स को हराने के बाद से सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी टीम की जीत सेलिब्रेट कर रही है लेकिन उनका ये वीडियो देख पंजाब किंग्स के फैंस के दिल पर जरूर सांप लोट रहा होगा।
Kavya Maran का सेलिब्रेशन वायरल
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की गूंज के साथ ही कैमरों की नजरें वीआईपी स्टैंड में बैठी काव्या मारन (Kavya Maran) पर टिक गईं। जैसे ही हैदराबाद की जीत पक्की हुई, काव्या खुशी से झूम उठीं और उन्होंने कप्तान पैट कमिंस की ओर इशारा करते हुए उंगली से नंबर 1 का सिग्नल दिया।

नंबर-1 पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद
सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में उन्हें साफ तौर पर ‘First’ कहते हुए सुना जा सकता है। यह पहली बार है जब इस सीजन में हैदराबाद पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंची है, और अपनी टीम को हमेशा दिल से सपोर्ट करने वाली काव्या के लिए यह पल बेहद भावुक और गर्व भरा था।

पंजाब किंग्स को गंवानी पड़ी नंबर-1 की कुर्सी
हैदराबाद के लिए यह रात हर मायने में मुकम्मल रही। अपने घरेलू दर्शकों के सामने पंजाब किंग्स को धूल चटाकर उन्होंने सीजन की सातवीं जीत दर्ज की। 11 मैचों में 14 अंकों के साथ अब SRH का प्लेऑफ का रास्ता बिल्कुल साफ नजर आ रहा है।
इस हार के साथ ही पंजाब किंग्स को अपनी नंबर-1 की कुर्सी गंवानी पड़ी है। पंजाब अब टेबल में दूसरे स्थान पर खिसक गई है। लगातार तीन मैच हारने के बाद पंजाब किंग्स के 10 मैचों में 6 जीत और एक टाई के साथ 13 अंक हैं।
