IPL 2026 में निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें पूरन उन्हें पकड़ते हुए नजर आए। हालांकि अब क्रुणाल पांड्या ने खुद सामने आकर पूरे मामले की सच्चाई बताई और सभी विवादों पर विराम लगा दिया।
IPL 2026 में मैदान पर खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक और गर्म माहौल कई बार देखने को मिला है, लेकिन इस बार एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर अलग ही हलचल मचा दी। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के बाद निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या का एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें पूरन को क्रुणाल की कॉलर और गर्दन पकड़ते हुए देखा गया। वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच दोनों खिलाड़ियों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया कि दोनों खिलाड़ियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि अब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई है। खुद क्रुणाल पांड्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया और साफ कर दिया कि दोनों खिलाड़ियों के बीच किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था।
IPL 2026: वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
दरअसल, IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था। मैच के दौरान निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए आए, तभी क्रुणाल पांड्या ने उन्हें एक तेज बाउंसर फेंकी। अगली गेंद पर पूरन ने सिंगल लिया और नॉन-स्ट्राइकर एंड पर पहुंचने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बातचीत होती नजर आई।
हालांकि मैच के दौरान मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा, लेकिन मुकाबले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में पूरन, क्रुणाल का गला पकड़ते और हल्का धक्का देते दिखाई दिए। इसी दौरान टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर भी वहां पहुंचे और दोनों खिलाड़ियों से बात करते नजर आए। वीडियो देखकर फैंस को लगा कि दोनों के बीच बड़ा विवाद हो गया है।
IPL 2026: थोड़ी देर बाद हंसते नजर आए दोनों खिलाड़ी
वीडियो का दूसरा हिस्सा सामने आने के बाद पूरी तस्वीर साफ हो गई। दरअसल, कुछ ही देर बाद निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या एक-दूसरे के साथ हंसते और मजाक करते नजर आए। दोनों खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान थी, जिससे साफ हो गया कि मामला गंभीर नहीं था।

IPL 2026: क्रुणाल पांड्या ने खुद बताई सच्चाई
IPL 2026 के वायरल वीडियो के बाद क्रुणाल पांड्या ने इंस्टाग्राम पर निकोलस पूरन के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि दोनों खिलाड़ियों के बीच कोई लड़ाई नहीं हुई थी। क्रुणाल ने लिखा, “कोई लफड़ा नहीं, बस प्यार मेरे भाई। निकोलस पूरन को 100 IPL मैच पूरे करने पर बधाई। तुम पर गर्व है भाई, अभी तो और भी बहुत सारे मैच आने बाकी हैं। वैसे, वो बाउंसर कैसा था?”
