RR vs GT मुकाबले से पहले सभी की नजरें जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच पर टिकी हैं। आइए जानते है अहम मुकाबले में पिच किसके लिए मददगार साबित होगी।
RR vs GT Pitch Report: IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है और हर मुकाबला टीमों की किस्मत बदलता नजर आ रहा है। 9 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला मुकाबला भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है। दोनों टीमों के पास फिलहाल 12-12 अंक हैं और ऐसे में जीत हासिल करने वाली टीम टॉप-4 में अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है।
राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी और पहले पांच मुकाबलों में से चार जीतकर सभी को प्रभावित किया था। हालांकि पिछले कुछ मैचों में टीम की लय थोड़ी बिगड़ी है और उन्हें हाल के पांच मुकाबलों में तीन हार का सामना करना पड़ा है। रियान पराग की कप्तानी वाली टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है और घरेलू मैदान पर वापसी की उम्मीद लेकर उतरेगी।
RR vs GT: जयपुर की पिच पर बल्लेबाजों का रहेगा दबदबा?
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित हुई है। यहां खेले गए मुकाबलों में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं और बल्लेबाजों ने खुलकर रन बनाए हैं। पिच पर अच्छी बाउंस और तेज आउटफील्ड के कारण चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। ऐसे में GT और RR के बीच मुकाबले में भी हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है।
हालांकि मैच (RR vs GT) के शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो सकता है। स्पिन गेंदबाजों को बीच के ओवरों में अहम भूमिका निभानी होगी, क्योंकि विकेट से ज्यादा टर्न मिलने की संभावना नहीं है।
RR vs GT: कैसा रहेगा जयपुर का मौसम?
मौसम की बात करें तो जयपुर में मुकाबले के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है, जिससे फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गर्मी जरूर खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है, लेकिन शाम होते-होते परिस्थितियां थोड़ी बेहतर हो जाएंगी।

RR vs GT: प्लेऑफ की रेस में बेहद अहम मुकाबला
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस दोनों के लिए यह मुकाबला (RR vs GT) बेहद अहम रहने वाला है। दोनों टीमों के पास 12-12 अंक हैं और हार-जीत का असर सीधे पॉइंट्स टेबल पर देखने को मिलेगा। राजस्थान जहां घरेलू मैदान का फायदा उठाना चाहेगी, वहीं गुजरात अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
