Tim David का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वो मिडिल फिंगर दिखाते हुए नजर आ रहे थे। उनकी इस हरकत के लिए बीसीसीआई ने कार्रवाई की थी और उनके ऊपर जुर्माना ठोका गया था।
Tim David, MI vs RCB: आरसीबी के स्टार खिलाड़ी टिम डेविड पर अब आईपीएल 2026 में बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। आरसीबी की टीम ने अपना आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था, जिसमें उनके ऊपर 30 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था। इसी के साथ उनके खाते में 2 डिमेरिट अंक भी जोड़े गए हैं।
टिम डेविड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वो मिडिल फिंगर दिखाते हुए नजर आ रहे थे। उनकी इस हरकत के लिए बीसीसीआई ने कार्रवाई की थी और उनके ऊपर जुर्माना ठोका गया था।
Tim David पर लगा फाइन
आईपीएल 2026 में टिम डेविड के ऊपर बीसीसीआई आचार संहिता का उल्लंघन करने पर 2 बार फाइन लगा चुकी है। पहली बार में उनको 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना ठोका गया था तो वहीं दूसरी बार में 30 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। पहली बार गलती करने पर उनके खाते में 1 डिमेरिट अंक जोड़ा गया था तो वहीं दूसरी बारी में 2 डिमेरिट अंक जोड़े गए हैं।

Tim David पर लगा बैन
ऐसे में अब टिम डेविड के पास 3 डिमेरिट अंक हो गए हैं। आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर किसी खिलाड़ी के खाते में 4 डिमेरिट अंक हो जाते हैं तो उसे एक मैच का बैन झेलना पड़ सकता है। ऐसे में एक और गलती टिम डेविड को बैन करवा सकती है।
क्या है डिमेरिट पॉइंट?
आईपीएल 2025 से बीसीसीआई ने प्लेयर्स और ऑफिशियल्स के लिए स्ट्रिक्ट डिमेरिट पॉइंट्स की शुरुआत की थी। डिमेरिट पॉइंट्स 36 महीने तक एक्विट रहेंगे। 4 डिमेरिट पॉइंट के चलते एक मैच का बैन लग जाता है। वहीं ज्यादा डिमेरिट पॉइंट होने पर सस्पेंशन का समय बढ़ जाएगा। यानी अगले दो सीजन में भी डेविड से गलती होती है तो उनपर बैन लगेगा।
