RCB vs GT Qualifier-1: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
RCB vs GT Qualifier-1: आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने हैं। ये मुकाबला धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा।
जिसमें गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मुकाबले में पहले बैटिंग करती नजर आएगी और कौन इस मुकाबले में विराट कोहली का ओपनिंग पार्टनर होगा?
RCB vs GT Qualifier-1: गुजरात की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI में अरशद खान की जगह कुलवंत खेजरोलिया को मौका दिया गया है।
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया गया है। क्वालिफायर-1 के मुकाबले में विराट कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।
RCB vs GT का हेड-टू-हेड मुकाबला
गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले हुए हैं। यहां मामला बराबरी का रहा है। दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 4-4 मुकाबले जीते हैं। आईपीएल 2026 में भी यही सिलसिला रहा। एक मैच में आरसीबी ने बाजी मारी तो दूसरे में गुजरात टाइटंस से जीत हासिल की। देखना दिलचस्प होगा कि प्लेऑफ में किसे जीत मिलती है?

RCB vs GT Qualifier-1: गुजरात-आरसीबी की प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
